रात 12 बजे राममंदिर की शिखर पर जलाया त्रिपुर , जय श्रीराम’ से गूंजा रामटेक गढ़ मंदिर

Ramtek Garh temple lit by Tripura, Jai Shri Ram at the peak of Ram temple at 12 pm
रात 12 बजे राममंदिर की शिखर पर जलाया त्रिपुर , जय श्रीराम’ से गूंजा रामटेक गढ़ मंदिर
रात 12 बजे राममंदिर की शिखर पर जलाया त्रिपुर , जय श्रीराम’ से गूंजा रामटेक गढ़ मंदिर

डिजिटल डेस्क, रामटेक(नागपुर)। त्रिपुर पूर्णिमा के पावन पर्व पर रामगिरी पर्वत श्रृंखला पर स्थित रामटेक गढ़ मंदिर में परंपरागत त्रिपुर पूर्णिमा उत्सव सादगीपूर्वक मनाया गया। रविवार को रात 12 बजे राममंदिर की शिखर पर मुख्य पुजारी मुकुंदराव पंडे ने त्रिपुर जलाया। इसी तरह लक्ष्मण मंदिर की चोटी पर राम पंडे ने त्रिपुर दहन किया। जय श्रीराम के जयकारे लगाए गए।  

इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते हजारों भक्तों के बीच होने वाले इस उत्सव को केवल 15 लोगों की उपस्थिति में मनाने की अनुमति मिली थी। इसके चलते पुजारी मुकुंदराव पंडे, राम पंडे, अविनाश पंडे, संजय पंडे और धनंजय पंडे ने रविवार को सुबह से दिन भर सभी परंपरागत धार्मिक विधियों के साथ पूजा-अर्चना की। इनके अलावा मंदिर के सुरक्षाकर्मी उपस्थित थे।

Created On :   30 Nov 2020 10:22 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story