राणा दंपति और कार्यकर्ता पेश हुए अदालत में 

Rana couple and activist appeared in court
राणा दंपति और कार्यकर्ता पेश हुए अदालत में 
अमरावती राणा दंपति और कार्यकर्ता पेश हुए अदालत में 

डिजिटल डेस्क, अमरावती। दो वर्ष पूर्व जिले की कपास फसल बर्बाद होने के चलते किसानों को मुआवजा देने हेतु विधायक रवि राणा तथा युवा स्वाभिमान के कार्यकर्ताओं ने जिले में आंदोलन किया था। इस दौरान विधायक राणा और कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया था। घटना में 5 मामलों में सैकड़ों लोग नामजद हुए थे। मामले में मंगलवार को जिला न्यायाालय में राणा दंपति पदाधिकारी के साथ अदालत में पेश हुए। जहां अदालत आगे की तारीख पर सुनवाई करेंगी। जानकारी के अनुसार 2020 में कपास की फसल पर बोंड इल्ली का प्रकोप होने से 90 प्रतिशत कपास की फसल बर्बाद हो गई थी। किसानों का भारी नुकसान होने से युवा स्वाभिमान पार्टी ने प्रति हेक्टयर 50 हजार रुपए देने की मांग की गई। 

मामले में दीपावली लक्ष्मीपूजन के दिन राणा दंपति तथा कार्यकर्ताओं ने जिले में विभिन्न जगह पर आंदोलन किया। विधायक रवि राणा ने तिवसा में किसान और कार्यकर्ता को साथ लेकर रास्ता रोको आंदेालन करने पर देर शाम विधायक राणा व 65 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें देर रात 12.30 बजे जिला न्यायालय में पेश किया। राणा ने सुनवाई के दौरान जमानत लेने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि किसान दीपावली नहीं मना पा रहे हैं तो मैं दिवाली मनाकर क्या करुंगा ? इसके बाद उन्हे मध्यवर्ती कारागृह रवाना कर दिया। मामले में जमानत के बाद चार्जशीट दाखिल की गई। मामले में मंगलवार को राणा दंपति और कार्यकर्ता न्यायालय में पेश हुए। 

 

Created On :   1 Jun 2022 2:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story