गांजे की खेप देने नागपुर आया रांची का तस्कर गिरफ्तार

Ranchi smuggler arrested in Nagpur to deliver consignment
गांजे की खेप देने नागपुर आया रांची का तस्कर गिरफ्तार
गांजे की खेप देने नागपुर आया रांची का तस्कर गिरफ्तार

डिजिटल डे्स्क, नागपुर। रांची से गांजे की खेप देने नागपुर आए एक गांजा तस्कर को नागपुर में माल के साथ पुलिस ने धरदबोचा।  पुलिस ने रांची के गांजा तस्कर फिरोज अंसारी  नूर मोहम्मद (32), काटाटोली, खेलगांव चौक, रांची निवासी को नागपुर में उसके  साथी शुभम उर्फ ढग्या श्रीराम करलुके (21), हजारी पहाड़ निवासी के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों से गांजा, कार व मोबाइल फाेन सहित करीब 9 लाख 40 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। यह कार्रवाई उपायुक्त विनीता साहू के मार्गदर्शन में गिट्टीखदान के थानेदार सुनील चव्हाण और सहयोगियों ने की।

कार में रखा था माल
पुलिस सूत्रों के अनुसार  गिट्टीखदान पुलिस को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि, एक कार की में डिक्की में नागपुर में गांजा लाया गया है। तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी गई। पुलिस दस्ते ने हजारी पहाड़ मनपा अस्पताल के बगल में कार क्र.-जे.एच.-09-एल-9089 को रोका और डिक्की की तलाशी लेने पर प्लास्टिक की दो बोरी मिली। बोरी में करीब 28 किलो गांजा भरा था।

गांजे की कीमत 4.20 लाख रुपए
गांजे की कीमत करीब 4 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा, 5 लाख की कार और 20 हजार रुपए के दो मोबाइल फोन जब्त किया। कार में सवार फिरोज अंसारी और शुभम को धरदबोचा। दोनों आरोपियों को थाने ले जाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।  गिट्टीखदान के थानेदार सुनील चव्हाण के नेतृत्व में  उप-निरीक्षक दत्ता पेंडकर, हवलदार मजहर खान, पुलिस नायब राजेश दुबे  व अन्य ने कार्रवाई की।
 

Created On :   5 Jan 2021 11:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story