राणे को बाला साहेब स्मृति स्थल जाने का नैतिक अधिकार नहीं 

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
संजय राऊत का कटाक्ष  राणे को बाला साहेब स्मृति स्थल जाने का नैतिक अधिकार नहीं 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान शिवसेना प्रमुख दिवंगत बाला साहेब ठाकरे स्मृति स्थल जाने के एलान पर शिवसेना ने कटाक्ष किया है। शिवसेना सांसद विनायक राऊत ने कहा कि राणे को शिवसेना प्रमुख के स्मृति स्थल पर जाने का नैतिक अधिकार नहीं है। शिवसैनिक उन्हें वहां जाने नहीं देंगे। राऊत ने कहा कि नारायण राणे ने बाला साहेब के साथ धोखा किया था। 

भाजपा ने राणे को मुंबई व कोंकण में मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपा है। इस पर शिवसेना सांसद ने कहा कि जहां-जहां राणे शिवसेना के विरोध में खड़े होते हैं, वहां-वहां शिवसेना को और आसान जीत मिलती है। राणे को पानीपत के युद्ध की तरह हराने की ताकत शिवसैनिकों में है। राणे के सामने आने पर यह ताकत और भी बढ़ जाती है। इसलिए भाजपा ने जिन- जिन महानगर पालिका चुनाव की जिम्मेदारी राणे को दी है, वहां महा विकास आघाडी की जीत तय है।
 
मुंबई-कोंकण में राणे करेंगे शक्ति प्रदर्शन 

मोदी मंत्रिमंडल में महाराष्ट्र से शामिल पाचों मंत्रियों ने महाराष्ट्र में जनआशीर्वाद यात्रा शुरु की है। केंद्रीय लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे गुरुवार को मुंबई से अपनी यात्रा शुरु करेंगे। पार्टी की तरफ से राणे के स्वागत की जोरदार तैयारी की गई है। राणे 19 से 26 अगस्त तक मुंबई सहित कोंकण की यात्रा करेंगे। यात्रा के समापन पर मुंबई में जनसभा कर शक्ति प्रदर्शन की योजना है। अगले साल होने वाले मुंबई मनपा चुनाव के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने राणे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। गुरुवार को सुबह राणे 10 बजे दिल्ली से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेंगे। आगे बांद्रा के टीटर कॉलोनी में उनका पहला भाषण होगा। राणे सुबह 11.45 बजे वीर सावरकर स्मारक और दोपहर 12 बजे दादार स्थित बाला साहेब ठाकरे स्मारक जाकर उनका अभिवादन करेंगे। 

Created On :   18 Aug 2021 5:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story