नाबालिग के साथ रेप करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Rape accused arrested by police
नाबालिग के साथ रेप करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
नाबालिग के साथ रेप करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शुक्रवार को कन्हान के गोंडेगांव परिसर में आतिश यादव नामक युवक ने 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म कर फरार हो गया था। जिसे शनिवार की सुबह कन्हान पुलिस ने गोंडेगांव खदान क्षेत्र से गिरफ्तार किया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। आरोपी को फांसी की सजा दिलाने फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाने की मांग का ज्ञापन मनसे की महिला सेना की जिलाध्यक्ष मोना धुमाड के नेतृत्व में कन्हान पुलिस थाने के थानेदार को सौंपा गया।  शनिवार को मनसे कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जल्द ही उचित उपाय योजना नहीं होने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान निरंजन पाली, उर्मिला शाहू, शीला पाली, यशोदा शेंद्रे, राजकुमार महल्ले, विजय बोढारे, मनोज तिडके, नितेश पाली, जीतू धुमाड, नरेश भोयर, आकाश खड़से, आकाश कांबडे, प्रकाश सुर्मे, प्रकाश हुकूम, सुनील ठाकरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

मामूली विवाद में फोड़ी युवक की आंख, 4 पर मामला दर्ज

मामूली विवाद में मारपीट कर युवक की आंख फोड़ने की घटना शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि करीब 2 बजे के दौरान हुई। मामले में लिप्त 4 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार नेहरू बाजार, दुर्गा चौक, काटोल निवासी अभिजीत पटेल (40) का  सुकुमार घोड़े, निलेश घोड़े, मनीष हरजाल, विजय केला के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच आरोपियों ने मारपीट करते हुए अभिजीत की आंख पर प्रहार किया। फरियादी ने काटोल थाने में शिकायत दर्ज की। गंभीर रूप से घायल अभिजीत को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया।  डॉक्टरों ने बताया कि अभिजीत की आंखों का द्रव्य निकलने से आंख नाकाम हुई। जिसे उपचारार्थ हैदराबाद जाने की सलाह दी गई। मामले में लिप्त आरोपियों के खिलाफ  धारा 324( 34)  के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच पीआई सतीशसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में पीएसआई गजानन तेलराधे कर रहे हैं।

जाटलापुर में दो गुटों विवाद 20 लोगों पर मामला दर्ज

कोंढाली से करीब 7 किमी दूर स्थित जाटलापुर में शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। शांताबाई  केशव पठाडे(56), जाटलापुर की शिकायत पर 11 महिला- पुरुष तथा किरण रमेश घुगल (32) की  शिकायत पर  9 महिला- पुरुषों पर  भादंवि की धारा 147, 148, 149, 294, 324 व 506 के तहत कोंढाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। मामले में कोंढाली के थानेदार अजय अहिरकर, उपनिरिक्षक विजय कोरडे, सह उपनिरिक्षक दिलिप इंगले, हे.काॅ. सुरेश लांडे, सिपाही गौरव मोकले, संतोष राठोड़ आदि ने कार्रवाई करते हुए दोनों गुटों के करीब 20 लोगों पर मामला दर्ज किया। वहीं 11 लोगों को हिरासत मे लेकर काटोल न्यायालय में पेश किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। काटोल के उपविभागीय पुलिस अधिकारी  विक्रम कदम ने घटनास्थल पहुंचकर मामले के गहन जांच के आदेश दिए।  आगे की कार्रवाई काेंढाली पुलिस कर रही है।
 

Created On :   21 Oct 2018 11:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story