शादी का झांसा देकर दो युवतियों से दुष्कर्म

Rape of two girls on the pretext of marriage
शादी का झांसा देकर दो युवतियों से दुष्कर्म
मामला दर्ज शादी का झांसा देकर दो युवतियों से दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शादी का झांसा देकर दो युवतियों से दुष्कर्म किए जाने के दो मामले उजागर हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ सक्करदरा और वाड़ी थाने में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। सक्करदरा थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित 24 वर्षीय युवती है, जबकि आरोपी उसकी बस्ती का ही राहुल अमृत खरे (28) है। सोशल मीडिया के जरिए उनमें िमत्रता हुई, जो बाद में प्रेम संबंधों में तब्दील हो गई। जिसके चलते राहुल ने उससे शादी करने का वादा किया था। झांसे में आई युवती से राहुल ने मार्च 2020 से 24 नवंबर 2021 तक उससे शारीरिक संबंध स्थापित किए और अब उसने शादी से इनकार कर दिया, जिससे मामला थाने पहुंचा। 

शादी से किया इनकार
इसी तरह का दूसरा वाकया वाड़ी थानांतर्गत हुआ है। पीड़ित 23 वर्षीय युवती है, जो अपनी मां के साथ सब्जी बेचने का काम करती है। चार-पांच वर्ष से उसके भी अभिषेक चंद्रकांत राऊत (28) नामक युवक से प्रेम संबंध थे। उसने भी शादी से इनकार कर दिया। गुरुवार को मौका देखकर अभिषेक ने भी उससे दुष्कर्म किया, जिससे मामला थाने पहुंचा। सहायक उपनिरीक्षक पाठक ने प्रकरण दर्ज कर अभिषेक को गिरफ्तार किया। जांच जारी है। 

Created On :   27 Nov 2021 5:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story