- Home
- /
- सहेली के घर गई नाबालिग के साथ...
सहेली के घर गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, अमरावती। सहेली के घर खेलने पहुंची नाबालिग को युवक द्वारा उसके घर में दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। यह घटना कुर्हा पुलिस थाना क्षेत्र में घटित हुई है। पीड़िता की मां द्वारा की गई शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सूरज मारोती खंगार (19) यह गिरफ्तार आरोपी बताया गया है।
जानकारी के अनुसार कुर्हा थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग पड़ोस में रहनेवाली सहेली के साथ खेलने के लिए हमेशा की तरह सहेली के घर गई थी। लेकिन उस घर में सिर्फ उसका बड़ा भाई सूरज ही मौजूद था। पीड़िता को बातों में बहलाफुसलाकर सूरज ने घर में बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पश्चात यह बात किसी को न बताने का कहकर चूहे मारने की दवा खिलाने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची और सारी हकीकत अपने माता-पिता को बताई। पीड़िता की मां ने तुरंत पुलिस थाने में पहुंच शिकायत दी। कुर्हा पुलिस ने आरोपी सूरज खंगार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
Created On :   24 Jun 2022 3:28 PM IST