मुंबई में आईसीयू में कोरोना मरीज के साथ रेप

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मुंबई में आईसीयू में कोरोना मरीज के साथ रेप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित मरीज 44 साल का पुरुष है जिसे दक्षिण मुंबई के एक मशहूर वोकहार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी 34 वर्षीय डॉक्टर को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है। कोरोना के मरीज के संपर्क में आने के चलते उसे उसके ठाणे स्थित घर में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया है। 

क्वारंटाइन की अवधि खत्म होने के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने आरोपी डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया है।आरोपी डॉक्टर एमडी है। उसने 30 अप्रैल को ही अस्पताल में काम शुरू किया था और मरीज भी उसी दिन अस्पताल में भर्ती किया गया था। अगले ही दिन यानी 1 मई को उसने मरीज के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के मुताबिक आरोपी डॉक्टर आईसीयू में दाखिल हुआ और उसने मरीज के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। मरीज के विरोध के बावजूद आरोपी डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। मरीज ने अस्पताल के दूसरे कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी।

 सूचना अस्पताल प्रबंधन तक पहुंची तो नजदीकी अग्रिपाड़ा पुलिस स्टेशन को सूचित किया गया। जिसके बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 के तहत अप्राकृतिक दुष्कर्म और कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप में धारा 269 और 270 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। सीनियर इंस्पेक्टर सांवलाराम आंगवने ने बताया की आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

 

Created On :   4 May 2020 3:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story