दोस्त के रूम में बंदकर दसवीं क्लास की छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Rape with student girl of 10th class in nagpur district, accused arrested
दोस्त के रूम में बंदकर दसवीं क्लास की छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार
दोस्त के रूम में बंदकर दसवीं क्लास की छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में स्कूली लड़कियों से रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार तीसरे दिन हुई घटना का शिकार इस बार भी दसवीं की स्टूडेंट हुई है। प्रताप नगर थानांतर्गत घटित प्रकरण में अपने मित्र के साथ पानी पीने के लिए परिचित के घर में रुकना नाबालिग को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्यास लगने पर पानी पीने रुकी थी 
जानकारी के अनुसार पीड़ित (15 वर्षीय) किशोरी कक्षा दसवीं की स्टूडेंट है। वर्तमान में उसकी परीक्षा शुरू है। रविवार को अवकाश होने के कारण शाम करीब साढ़े सात बजे के दौरान किशोरी बस्ती में ही स्थित गार्डन में टहलने गई थी। गार्डन से वापस घर आते वक्त बीच रास्ते में उसे प्यास लगी। उसी समय परिचित अक्षय मेश्राम (22) मिला, किशोरी ने उसे प्यास लगने की बात कही तो अक्षय पास ही अपने मित्र के घर पानी पिलाने के लिए ले गया। अक्षय का मित्र घर में उस वक्त अकेला था उसकी मां मुंबई गई थी। लिहाजा पानी पीने के लिए आई किशोरी से अक्षय ने मौका देखकर दुष्कर्म किया , उस समय उसका मित्र अक्षय के साथ किशोरी को घर में बंद कर बाहर चला गया था। घटित प्रकरण एक तरफा प्रेम संबंधों के चलते होने बात कही जा रही है। इस बीच प्रकरण दर्ज कर अक्षय को गरफ्तार किया गया है। वह किसी महाविद्यालय का छात्र है, उसके पिता कॉन्ट्रक्टर है।

किशोरी के घर न पहुंचने पर ढूंढने निकली मां 
घटित प्रकरण के दौरान किशोरी के घर पहुंचने में देरी होने से किशोरी की मां और बहन उसे ढूंढ़ने के लिए निकली थी। बीच रास्ते में उन्होंने एक दो लोगों से किशोरी के बारे में पूछा इस बीच किसी ने उन्हें बताया कि एक घर में उन्होंने किशोरी को जाते हुए देखा था। उस घर पर पहुंचकर आवाज देने पर कोई प्रतिसाद नहीं मिला तो किशोरी की मां और बहन ने अनहोनी  के चलते घर का दरवाजा बाहर से बंद कर पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन किया। प्रकरण की गंभीरता से पुलिस तुरंत पहुंची।अक्षय मौका देखकर पीछे के रास्ते से भाग निकला, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। तीन दिन के भीतर शर्मसार करने वाला यह तीसरा वाकया है। प्रकरण दर्ज किया गया है, जांच जारी है। 
 

Created On :   20 March 2018 11:04 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story