- Home
- /
- माता-पिता मजदूरी पर चले जाते थे, ...
माता-पिता मजदूरी पर चले जाते थे, मासूम बच्चियों से पड़ोसी करते थे दरिंदगी
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी करने की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। ऐंसी ही एक घटना जबलपुर जिले से सामने आई है। खमरिया थाना क्षेत्र में रहने वाले दो मजदूर परिवारों की बच्चियों के साथ उनके पड़ोसी दो हफ्तों से लगातार दरिंदगी करते रहे। बच्चियों के माता-पिता के काम पर निकलते ही आरोपी बच्चियों को बहला फुसलाकर अपने घरों में ले जाते थे और शारीरिक शोषण करते थे। बच्चियों ने परेशान होकर बुधवार की शाम अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दोनों परिवार थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसके कारण पुलिस ने इलाके में पहरा लगा रखा है।
खमरिया पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली 10 वर्षीय पांचवी कक्षा की छात्रा के साथ उसका पड़ोसी जोजम कोल 35 वर्षीय और 11 वर्षीय तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ अरुण उर्फ गुड्डा कोल 40 वर्षीय दो सप्ताह से दुराचार कर रहे थे। पीड़ित बच्चियों के परिजनों की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुराचार और पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
सहपाठी ने लूटी छात्रा की आबरू
पनागर थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विजय नगर स्थित संगीत एकेडमी में संगीत सीखने जाती थी। देर होने के कारण उसका सहपाठी शंकर नगर कटंगी रोड निवासी रोशन चौबे उसे घर छोड़ने जाता था। 19 अप्रैल की शाम भी रोशन छात्रा को घर छोड़ने पहुंचा था, लेकिन घर में छात्रा के माता-पिता नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर रोशन ने छात्रा को धमकाते हुए उसके साथ रेप किया। बाद में बदनाम करने की धमकी देकर रोशन उसे परेशान करने लगा। पीड़ित छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने रेप और पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी रोशन चौबे की तलाश शुरू कर दी है।
Created On :   8 Jun 2018 7:44 AM GMT