शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म

Rape with widow woman in the name of marriage in jabalpur
शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर एक आरोपी दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन बाद युवक ने किसी और युवती से शादी कर ली। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धारा 376 का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

अधारताल थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका विवाह वर्ष 2005 में रायसेन में हुआ था। उसका एक 8 साल का बेटा भी है। वर्ष 2012 में उसकी पति से दूरियां बढ़ गई। उसने अपने पति से तलाक ले लिया है। इसके बाद वह अधारताल में अपने मायके में रहने लगी। इस दौरान उसकी मुलाकात शरद खरे से हुई। शरद ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर दुष्कृत्य करने लगा। इस दौरान महिला ने कई बार शरद से शादी के लिए कहा, लेकिन वह किसी न किसी बहाने टाल देता था। जून में शरद ने चुपके से एक अन्य युवती से विवाह कर लिया।

Created On :   4 July 2017 7:43 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story