2 बच्चियों को बनाया हवस का शिकार, विवाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

rape with woman in the name of marriage and two minor girl in gondia
2 बच्चियों को बनाया हवस का शिकार, विवाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
2 बच्चियों को बनाया हवस का शिकार, विवाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। जिले में  बीती रात अलग-अलग स्थानों पर दो मासूम बच्चियों के साथ अश्लील कृत्य किए जाने की घटनाएं घटित हुई। जबकि एक अन्य जगह युवती को विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना से ग्रामीणों में तीव्र असंतोष व्याप्त हो गया है।

आंगन में खेल रही बच्ची से अश्लील कृत्य
जानकारी के अनुसार रावणवाड़ी पुलिस थानांतर्गत परसवाड़ा में 23  नवंबर की शाम परसवाड़ा निवासी 27  वर्षीय आरोपी ने अपने घर के आंगन में खेल रही पड़ोस की चार वर्षीय बालिका को नींबू देने के बहाने अपने घर में बुलाया और उसके साथ अश्लील कृत्य किया। इस घटना की जानकारी बालिका ने अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने 24 नवंबर को   रावणवाड़ी पुलिस को इसकी शिकायत दी गई । इस घटना की जानकारी ग्रामवासियों को मिलते ही आरोपी के खिलाफ तीव्र असंतोष निर्माण हो गया तथा कुछ देर के लिए ग्राम का वातावरण तनावपूर्ण बन गया । मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस थाना लाया। बालिका को मेडिकल जांच हेतु गोंदिया जिला महिला अस्पताल में भेज दिया है। जांच रिपोर्ट के बाद ही आरोपी के खिलाफ धाराएं दर्ज की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई शुरू थी।

5 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म
इसी प्रकार सालेकसा पुलिस थानांतर्गत ग्राम सातगांव में 5 वर्षीय बालिका से नाबालिग द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना से सारे परिसर में सनसनी फैल गई है।  सातगांव निवासी 33 वर्षीय फरियादी की पत्नी एवं उसकी मौसी धान काटने के लिए खेत में गई हुई थी। इसी दौरान फरियादी के पड़ोस में रहने वाले नाबालिग ने फरियादी के घर जाकर उसकी 5  वर्षीय बेटी के साथ अश्लील कृत्य करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह घटना 23  नवंबर को घटित हुई। पीड़िता की मां जब घर लौटी तब घटना का पता चला। फरियादी की शिकायत पर सालेकसा पुलिस ने घटना के संदर्भ में आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 376 (ए बी) तथा बाल लैंगिक अत्याचार प्रतिबंधक कानून 2012 की धारा 6, 10  के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक डुनगे कर रहे है। 

विवाह का लालच देकर किया लुटी अस्मत
डुग्गीपार पुलिस थानांतर्गत ग्राम कोकणा जमी. में 24  वर्षिय आरोपी ने 21  वर्षिय फरियादी को विवाह का लालच देकर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध स्थापित किए एवं जब पीड़िता ने विवाह के लिए कहा तो आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि घटना के संदर्भ में किसी को भी कुछ बताने पर उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। यह सलिसिला मई 2018  से अब तक लगातार चला आ रहा था। आरोपी द्वारा शादी से इंकार किए जाने पर पीड़िता ने डुग्गीपार पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने भादंवि की धारा 376  (2), एन, 506  (2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक वानखेड़े कर रहे हैं।

Created On :   24 Nov 2018 1:57 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story