- Home
- /
- ग्रामीण में तेजी से फैल रहा संक्रमण...
ग्रामीण में तेजी से फैल रहा संक्रमण , हर 3 में से 2 लोग आ रहे पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले कुछ समय से प्रतिदिन संक्रमितों से ज्यादा मरीज डिस्चार्ज हो रहे हैं। पिछले 48 घंटे में 13951 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, जबकि 11583 नए मरीज मिले। रविवार को 24 घंटे में ग्रामीण में 3357 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 2269 नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अनुसार हर 3 में से 2 लोग संक्रमित हैं। इसके साथ ही रविवार को एक बार फिर मृतकों की संख्या 100 पार रही।
रविवार को 18629 नमूनों
की हुई जांच : जिले में रविवार को 18629 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 5007 नए संक्रमित मिले। इसी तरह शनिवार को 23259 नमूनों की जांच की गई, जिसमें 6576 नए संक्रमित मिले। कुल संक्रमितों की संख्या 419370 हो गई है।
7599 हुए कुल मृतक : पिछले 48 घंटे में जिले में 211 मरीजों की मौत हुई। इसमें रविवार को 112 लोगों की मौत हुई। शनिवार को 99 की मौत हुई। इन्हें मिलाकर जिले में कुल मृतकों की संख्या 7599 हो गई है।
रिकवरी दर 80.51%
पिछले 48 घंटे में जिले में 13951 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इमसें रविवार को 6376 मरीज और शनिवार को 7575 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 337644 पहुंच गई है। रिकवरी दर 80.51% है।
74 हजार पार एक्टिव मरीज
वर्तमान में 74127 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 31851 मरीज ग्रामीण और 42276 शहर के हैं। इनमें से 60230 होम आइसोलेट हैं। 13897 कोविड केयर सेंटर, िनजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। इसमें रविवार को मिले 5007 मिले नए मरीज भी शामिल हैं, जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है।
Created On :   3 May 2021 10:04 AM IST