- Home
- /
- कलेक्टर और संभागीय आयुक्त कार्यालय...
कलेक्टर और संभागीय आयुक्त कार्यालय में लौटी रौनक

डिजिटल डेस्क, अमरावती । अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों ने 4 अप्रैल से बेमियादी हड़ताल शुरू की थी। राजस्व मंत्री के साथ संगठन के पदाधिकारियों की 13 अप्रैल को चर्चा कर कर्मचारियों की मांगों पर उपाय निकाल लिया गया। इसलिए संगठन ने हड़ताल स्थगित कर दी गई। राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने से तहसील, जिलाधिकारी कार्यालय, विभागीय आयुक्त कार्यालय में लगभग 14 दिनों के बाद रौनक लौटी है। राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से नागरिकों के महत्वपूर्ण कामकाज ठप पड़े थे तथा उन्हें काफी असुविधा हुई लेकिन अब हड़ताल समाप्त होने से सोमवार से कार्यालयों में चहल पहल बढ़ गई है। कर्मचारियों की अधिकांश मांगे सरकार ने मंजूर की हैं इसलिए सभी कर्मचारी काम पर लौटे हैं। अमरावती, चांदुर रेलवे, अचलपुर, चांदुर बाजार, धारणी सहित सभी तहसील, उपविभागीय कार्यालय का कामकाज पूर्ववत शुरू हुआ है।
Created On :   19 April 2022 4:01 PM IST