साधुओं के साथ मारे गए वाहन चालक के बच्चों को पढ़ाएगी रवीना टंडन,  क्राऊड फंडिंग से भी मदद

Raveena Tandon to teach children of dead driver along with sadhus, help from crowd funding
साधुओं के साथ मारे गए वाहन चालक के बच्चों को पढ़ाएगी रवीना टंडन,  क्राऊड फंडिंग से भी मदद
साधुओं के साथ मारे गए वाहन चालक के बच्चों को पढ़ाएगी रवीना टंडन,  क्राऊड फंडिंग से भी मदद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पालघर में दो साधुओं के साथ भीड़ की हिंसा में मारे गए वाहन चालक 35 वर्षीय निलेश तेलगडे  के परिजनों की आर्थिक मदद के लिए मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कृष्णा हेगडे क्राउड फंडिंग से पैसे जुटा रहे हैं। कोरोना संकट के चलते शुरु लॉकडाउन के बीच एप के माध्यम से आनलाइन धनराशि जुटाई जा रही है। अब तक ढाई लाख रुपए जमा हुए हैं। हेगडे ने 40 लाख रुपए की रकम जुटाने का लक्ष्य रखा है। इस कार्य में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन भी उनकी मदद कर रही हैं। हेगडे की पहल पर रवीना ने निलेश के दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है।  बीते 16 अप्रैल को दो साधु को मुंबई से सूरत ले जा रहे निलेश और दोनों साधुओं की पालघर के एक गांव में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी।

 हेगडे बताते हैं कि दरअसल निलेश साधुओं का नियमित ड्राइवर नहीं था। वह हेगडे के परिचित पैट्रिक मेगी का ड्राइवर था। संतों के गुरु का सूरत में निधन हो गया था। वे अपने गुरु के अंतिम दर्शन करना चाहते थे। उनके निवेदन पर दोनों संतों की मदद के लिए उस रात निलेश उनके साथ गया था पर दुर्भाग्य से वह कभी नहीं लौट सका।  हेगडे ने बताया कि मैंने राज्य सरकार से भी पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। मॉब लिचिंग की इस घटना की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हुई पर पीड़ित परिवार की किसी ने सुध नहीं ली। अभी तक सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं घोषित की गई है। हेगडे ने बताया कि सौ-दो सौ से लेकर 10 हजार रुपए तक की लोगों ने मदद की है। हम लोगों के सहयोग से क्राउंड फंडिग के माध्यम से करीब 40 लाख रुपए जुटाना चाहते हैं जिससे निलेश के परिजनों का भविष्य सवंर सके। निलेश के परिवार में मां, पत्नि के अलावा दो छोटे बच्चें हैं। हेगडे ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि लोग निलेश के परिवार की ज्यादा से ज्यादा मदद करेंगे। उन्होंने फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन का आभार जताते हुए कहा कि मेरे निवेदन पर उन्होंने निलेश के दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करने का फैसला किया है। 


 

Created On :   29 April 2020 6:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story