मुंबई के पुलिसकर्मी ने रेल से कटकर कर ली खुदकुशी, हाल ही में हुआ था प्रमोशन

Recent promoted SI of Mumbai police, Committed Suicide on rail track
मुंबई के पुलिसकर्मी ने रेल से कटकर कर ली खुदकुशी, हाल ही में हुआ था प्रमोशन
मुंबई के पुलिसकर्मी ने रेल से कटकर कर ली खुदकुशी, हाल ही में हुआ था प्रमोशन

डिजिटल डेस्क, पुणे। मुंबई पुलिस में कार्यरत 37 वर्षीय उपनिरीक्षक साजन सानप ट्रेन ने ट्रेन से सामने आकर खुदकुशी कर ली। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मामला मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सामने आया, जब संगम पुल के पास उनकी लाश मिली। हालांकि खुदकुशी की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार सानप जोगेश्वरी स्थित आंबोली पुलिस थाने में कार्यरत थे। एक महीने पहले ही परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद उनकी हवलदार से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति हुई थी।

उपनिरीक्षक साजन मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सानप संगम पुल के पास खड़े हो गए। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन जो शिवाजीनगर स्टेशन की आेर जा रही थी, उसके नीचे आ गए। गंभीर रूप से घायल हुए सानप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस का दस्ता मौके पर पहुंचा। रेल पुलिस का कहना है कि सानप की रेल हादसे में मौत हुई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। 

बता दें कि सानप पर नाशिक स्थित उपनगर पुलिस थाने में एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसके खिलाफ एट्रोसिटी के तहत शिकायत दर्ज कराई गई थी। उस पर मामला दर्ज किया गया था। दो दिन पहले वह नाशिक गया था।

Created On :   27 Nov 2018 2:45 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story