नागपुर में रिकवरी दर बढ़ी, 20235 नमूनों की जांच में 18.91 प्रतिशत संक्रमित, 81 की मौत

नागपुर में रिकवरी दर बढ़ी, 20235 नमूनों की जांच में 18.91 प्रतिशत संक्रमित, 81 की मौत
नागपुर में रिकवरी दर बढ़ी, 20235 नमूनों की जांच में 18.91 प्रतिशत संक्रमित, 81 की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले 10 दिन से लगातार प्रतिदिन संक्रमितों से ज्यादा मरीज डिस्चार्ज हो रहे हैं। इससे रिकवरी दर भी बढ़ रही है। शनिवार को भी यही स्थिति रही। पिछले 24 घंटे में 3827 नए मरीज मिले। इससे पहले 1 अप्रैल को 3 हजार से कम मरीज मिले थे। उस समय 2885 नए मरीज मिले। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 4 हजार पार रही। पिछले 24 घंटे में जिले में 7799 मरीज डिस्चार्ज हुए। जिले में 20235 नूमनों की जांच की गई। जिसमें 18.91 प्रतिशत संक्रमण दर रही। कुछ समय पहले संक्रमण दर 30 से 35 प्रतिशत तक पहुंची थी। जो कि धीरे-धीरे कम हो रही है। इसके साथ ही 79 मरीजों की मौत हुई जो पिछले दिनों के आंकड़ों की तुलना में कम है।

शनिवार को 20235 नमूनों की हुई जांच
जिले में शनिवार को 20235 नमूनों की जांच की गई। जिसमें से 3827 नए संक्रमित मिले। जिसमें ग्रामीण के 1797, शहर के 2016 और जिले के बाहर के 14 मरीज मिले हैं। नए संक्रमितों में एम्स में 273, मेडिकल में 268, मेयो में 483, नीरी में 65, नागपुर युनिवर्सिटी में 156, निजी लैब में 1904 और एंटीजन में 678 नमूने पॉजिटिव आए। कुल संक्रमितों की संख्या 445971 हो गई है।
 
8069 हुए कुल मृतक
पिछले 24 घंटे में जिले में 81 मरीजों की मौत हुई। इसमें से 16 ग्रामीण, 51 शहर, 14 जिले के बाहर के हैं। इन्हें मिलाकर जिले में कुल मृतकों की संख्या 8069 हो गई है।
 
रिकवरी दर 85.13%
पिछले 10 दिन में रिकवरी दर तेजी से बढ़ रही है। इसका कारण है बड़ी संख्या में मरीजों का डिस्चार्ज होना। 10 दिन पहले रिकवरी दर जहां 77-78 पर थी वहीं अब 85.13 प्रतिशत तक पहुंच गई है। रोजाना करीब 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में 7799 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 379657 पहुंच गई है।
 
58 हजार एक्टिव मरीज  
वर्तमान में 58245 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 27017 मरीज ग्रामीण और 31228 शहर के हैं। इनमें से 46688 होम आइसोलेट हैं। 11557 कोविड केयर सेंटर, निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। इसमें शुक्रवार को मिले 3827 मिले नए मरीज भी शामिल हैं जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है।

अमरावती में 946 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
अमरावती में शनिवार को कोरोना संक्रमण के आंकड़ों ने पिछले 14 माह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अमरावती जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 1241  नए मामले सामने आए हैं। साथ ही जिले के 19 मरीजों की कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। इसके अलावा अन्य जिलों के 2 मरीजों ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ा है।

गोंदिया में कोरोना मुक्त होने का प्रतिशत बढ़ा  
गोंदिया जिले में कोरोना मुक्त होने का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ रहा है। वहीं संक्रमित व मृत्यु के आंकड़ों में भी कमी आ रही है। बताया गया है कि कोरोना मुक्त होने का प्रतिशत 86.63  पर पहुंच चुका है। शनिवार 8 मई को 476  मरीज कोरोना मुक्त होकर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं 310 ३  नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है और 7  संक्रमितों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है।  

 भंडारा में 1259 हुए स्वस्थ
जिले में शनिवार को कोरोना के  1259  मरीज ठीक होकर घर लौट गए। अब तक जिले में कुल 47 हजार 724  मरीज ठीक हुए हैं। वहीं एक हजार 841लोगों की जांच हुई जिसमें 548 नए पॉजिटिव मरीज मिले। अब तक जिले में कुल 55 हजार 511  मरीज मिल चुके हैं। शनिवार को 12 मरीजो ने जान गंवाई है । 

गड़चिरोली में 22 की मौत 431 नए कोरोना संक्रमित
गड़चिरोली जिले में आज 548 मरीजों ने कोरोना पर मात करने से जिले में थोडी राहत मिली है। आज जिले में 22 लोगों की मृत्यु के साथ 431 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक जिले में 25 हजार 018 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से 20 हजार 232 मरीजों ने कोरोना पर मात की है। फिलहाल 4 हजार 258 सक्रिय मरीजों का उपचार शुरू है। अब तक जिले में 528 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। जिले में कोरोना मरीज ठीक होने का प्रमाण 80.87 प्रतिशत है।

यवतमाल जिले में 841 पाजिटिव, 20 की मौत
 यवतमाल  जिले में आज शनिवार को कुल 7559 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से 841 की रिपोर्ट पाजिटिव आयी। तो 6718 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। साथ ही बीते 24 घंटे में910  लोग स्वस्थ होने से उन्हे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। जिले में आज कुल 20 मरीजों  की मौत हुई है। इनमें जिला अस्पताल में 16, डेडिकेटेड कोविड सेंटर में 2और 2 की डीसीएच में मौत हुई है। फिलहाल जिले में7205 सक्रिय पाजिटिव है।

वर्धा में 21 मरीजों की मौत
वर्धा जिले मे 821 पॉजिटिव संक्रमित पाए गए। 716  लोग स्वस्थ होने से अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। वर्धा जिले में पिछले 24 घंटे में 21 कोरोना संक्रमित व अन्य जिले के 6 कोरोना संक्रमितो की मौत हो गयी। जिले में फिलहाल एक्टिव  6 हजार 833 संक्रिमित है। 

 

Created On :   8 May 2021 1:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story