बूंदाबांदी से तापमान में कमी, उमस ने किया परेशान

Reduction in temperature due to drizzle, humidity worries
बूंदाबांदी से तापमान में कमी, उमस ने किया परेशान
बूंदाबांदी से तापमान में कमी, उमस ने किया परेशान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले कुछ दिनों से बूंदाबांदी के कारण तापमान में कमी आई है। तापमान में गिरावट के बावजूद उमस बनी हुई है। अन्य दिनों की तुलना में रविवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। रविवार शाम को तेज हवा चली आैर कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। रात का मौसम खुशनुमा हुआ आैर ठंडी हवाएं चलीं। रविवार को अधिकतम 37.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 

अनुमान  मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी मध्यप्रदेश से कर्नाटक की आेर द्रोणिका जा रही हैै। अलग-अलग दिशा से आ रही हवा में नमी बनी हुई है। नमी के कारण मौसम ठंडा हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। तेज धूप व गर्मी से राहत मिलेगी। 

Created On :   10 May 2021 9:51 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story