राहत : यूक्रेन से 183 भारतीय सकुशल लौटे

Relief: 183 Indians returned safely from Ukraine
राहत : यूक्रेन से 183 भारतीय सकुशल लौटे
मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट राहत : यूक्रेन से 183 भारतीय सकुशल लौटे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय की स्वदेश वापसी की सिलसिला जारी है। शनिवार को 183 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान मुंबई एयरुपोर्ट पर उतरा। यह उडान शनिवार सुबह हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से मुंबई आई। विमानन कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान शनिवार सुबह 11 बजे 182 वयस्क यात्रियों और एक शिशु के साथ मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरी। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस 26 फरवरी से लेकर अब तक रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से मुंबई के बीच छह निकासी उड़ानों का संचालन कर चुकी है, जिनके जरिये यूक्रेन में फंसे कुल 1,134 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। यू्क्रेनी हवाई क्षेत्र 24 फरवरी को रूस का सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से ही बंद है। ऐसे में भारत यूक्रेन के पड़ोसी देशों-रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड से विशेष उड़ानों के जरिये अपने नागरिकों को निकाल रहा है।

Created On :   5 March 2022 8:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story