नागपुर में लगातार हुई बारिश से उमस से मिली राहत  

Relief from humidity due to incessant rains in Nagpur
नागपुर में लगातार हुई बारिश से उमस से मिली राहत  
नागपुर में लगातार हुई बारिश से उमस से मिली राहत  

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर  नागपुर जिले में जबरदस्त दिखने लगा है,  शुक्रवार को नागपुर जिले में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी गई जो हवा हवाई रही। आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। हर बार यही लगा कि जबरदस्त बारिश होगी, लेकिन बादल आगे खिसके आैर जिले में किसी भी जगह मूसलाधार बारिश नहीं हुई। शुक्रवार को मौसम वैज्ञानिकों का आकलन व संभावना गलत साबित हुई, लेकिन मौसम सुहाना बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर बुधवार व गुरुवार को नागपुर समेत पूरे विदर्भ में हुआ। दक्षिणी हवा चली आैर हर तरफ मौसम ठंडा-ठंडा हो गया। गुुरुवार को जबरदस्त बारिश हुई। गुरुवार देर रात तक नागपुर एयरपोर्ट पर 71.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। तापमान में आई कमी, ठंडी हवा आैर आसमान में छाए बादलों ने शुक्रवार को नागपुर जिले में मूसलाधार बारिश होने का दावा मौसम विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा था। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा, लेकिन हवा के साथ बादल आगे खिसके आैर बारिश दगा दे गई। हालांकि गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को तापमान में कमी आई।  शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.5  डिग्री सेल्सियस रहा। 

जिले में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। पिछले दो दिन लगातार हुई बारिश से गर्मी व उमस से जरूर राहत मिली हुई है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।  फिलहाल मूसलाधार बारिश होने की संभावना नहीं है। ऊपरी हवा में कम दबाव का क्षेत्र नहीं बनने से बारिश कमजोर पड़ गई है।
 

Created On :   24 July 2021 3:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story