वृद्धा को फ्लैट और रकम देने का वादा कर मुकरे, दो बिल्डरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Reneged on promising to give flat and money to old lady, case filed against two builders
वृद्धा को फ्लैट और रकम देने का वादा कर मुकरे, दो बिल्डरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
वृद्धा को फ्लैट और रकम देने का वादा कर मुकरे, दो बिल्डरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  दो बिल्डरों ने महिला के साथ धोखाधड़ी की और न  फ्लैट दिया और रकम लौटाई।   हुड़केश्वर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़ित अयोध्या नगर निवासी लीलाबाई मासूरकर (74) है। आरोपी बिल्डर शरद तायवाड़े, राजा बाक्सा हनुमान मंदिर के पास मेडिकल चौक और विजय मथमवार, श्रीकृष्ण नगर निवासी है। लीलाबाई और आरोपियों के बीच करार हुआ था कि वे लीलाबाई का पुराना मकान तोड़कर वहां फ्लैट बनाएंगे। इसके बदले में लीलाबाई को पहली मंजिल पर एक फ्लैट और 14 लाख रुपए दिए जाएंगे। मगर आरोपियों ने मात्र 12 लाख रुपए ही लीलाबाई को दिए। शेष दो लाख देने में टालमटोल रवैया रहा। फ्लैट की अभी तक रजिस्ट्री नहीं दी है। मामला थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज िकया गया है।
 

Created On :   28 July 2021 2:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story