जाने माने रंगकर्मी और एड गुरु एलिक पदमसी का निधन

Renowned celebrity artist Alyque Padamsee died on Saturday in Mumbai
जाने माने रंगकर्मी और एड गुरु एलिक पदमसी का निधन
जाने माने रंगकर्मी और एड गुरु एलिक पदमसी का निधन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जाने माने रंगकर्मी और एड फिल्मों के नामी हस्ती एलिक पदमसी का  शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। वे 90 साल के थे। उनके निधन पर राष्ट्रपति सहित शो-बिज़ की दुनिया के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। एलिक पदमसी को एड की दुनिया का दिग्गज माना जाता था। एक वाशिंग पाउडर ब्रांड के लिए ललिता जी का किरदार हो या शू पॉलिश के लिए चार्ली का, लिरिल गर्ल, कामसूत्रा और हमारा बजाज जैसे कई नाम और किरदार एलिक की दिमाग की ही दें रहे। एलिक पदमसी ने तीन शादियाँ की थी और उनके बच्चे हैं, रैली पदमसी, राहुल, कौसर और शेज़ान पदमसी। शेज़ान ने दिल तो बच्चा है जी औरहाउसफुल 2 में काम किया था।

साल 2000 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वो एडवर्टाइज़िंग मैन ऑफ़ द कंट्री के खिताब से भी नवाज़े गए। साल 1982 में आई रिचर्ड एटमबरो की फिल्म गाँधी में उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना का किरदार निभाया था। एलिक पदमसी सिर्फ सात साल की उम्र में रंगमंच से जुड़ गए थे और मर्चेंट ऑफ़ वेनिस में काम किया था। उन्होंने कई नाटकों का निर्देशन भी किया था। उनके निधन की ख़बर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Created On :   17 Nov 2018 4:00 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story