डेढ़ लाख से अधिक कर्ज अदायगी करने वाले किसानों को वापस मिलेगी रकम

Repay more than one and a half lakh loan, Farmers will get back money
डेढ़ लाख से अधिक कर्ज अदायगी करने वाले किसानों को वापस मिलेगी रकम
डेढ़ लाख से अधिक कर्ज अदायगी करने वाले किसानों को वापस मिलेगी रकम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। किसान कर्जमाफी के लिए शुरु की गई वन टाईम सेटलमेंट योजना के तहत डेढ़ लाख रुपए से अधिक रकम बैंकों में जमा करने वाले किसानों को अतिरिक्त रकम वापस की जाएगी। साथ ही किसान कर्जमाफी योजना में अब एक परिवार के एक से अधिक सदस्यों का कर्जमाफी का लाभ मिल सकेगा।

किसान कर्जमाफी योजना के तहत अभी तक परिवार के सिर्फ एक सदस्य को कर्जमाफी का लाभ मिल रहा था लेकिन अब राज्य सरकार ने इस मापदंड में बदलाव किया है। इसके अनुसार यदि एक परिवार के एक से अधिक सदस्य़ों ने कर्ज लिया है तो उनका डेढ़ लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा।

राज्य में किसान कर्जमाफी योजना को लेकर विपक्ष द्वारा बार-बार सवाल उठाने और किसानों के असंतोष के मद्देनजर राज्य सरकार ने विधानमंडल के नागपुर मानसून सत्र के दौरान प्रति परिवार डेढ़ लाख की सीमा को शिथिल कर परिवार के प्रत्येक कर्जदार व्यक्ति का डेढ़ लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का एलान किया था। इस संबंध में अब राज्य सरकार की तरफ से शासनादेश जारी किया गया है।

शासनादेश के अनुसार 1 अप्रैल 2002 से 31 मार्च 2016 के दौरान लिए गए फसल कर्ज, मध्यम अवधि कर्ज और पुनर्गठित कर्ज 31 जुलाई 2017 तक के मूलधन और ब्याज सहित बकाया रकम में से परिवार के पात्र व्यक्तिगत कर्जदार का डेढ लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा।  

 

Created On :   27 Aug 2018 9:18 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story