- Home
- /
- डकैती की तैयारी में गिरफ्तार...
डकैती की तैयारी में गिरफ्तार आरोपियों में 1 की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव
By - Anita Peddulwar |20 Jun 2020 2:02 AM GMT
डकैती की तैयारी में गिरफ्तार आरोपियों में 1 की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव
डिजिटल डेस्क, नागपुर। डकैती के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया आरोपी कोरोना संक्रमित निकला है। उसके संपर्क में आए वाठोड़ा थाने के 20 लोगों की जांच की गई। रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी जोन क्रमांक-4 की उपायुक्त निर्मलादेवी ने दी है। 7 जून को वाठोड़ा पुलिस ने डकैती के प्रयास में बैठे करीब 12 लोगों को पकड़ा था। दो दिन आरोपी वाठोड़ा थाने की कस्टडी में रहे। इस दौरान जेल भेजने के पूर्व आरोपियों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। रिपोर्ट आने पर एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला है। आरोपी के संपर्क में आए 20 पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की जांच हुई है। इनकी रिपोर्ट आना बाकी है।
Created On :   20 Jun 2020 7:31 AM GMT
Next Story