- Home
- /
- फ्लाइट में पाजिटिव मरीज के पास...
फ्लाइट में पाजिटिव मरीज के पास बैठे युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव,एरिया सील
डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर जिले के उमरेड तहसील के बुधवारी पेठ निवासी 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उमरेड में कोरोना का यह पहला मामला सामने आया है। नगर परिषद मुख्याधिकारी राजेश भगत ने बताया कि संक्रमित युवक मुंबई के बैंक में कार्यरत है। 19 जून को वह मुंबई से नागपुर फ्लाइट से आया था। इसके पश्चात वह अपने घर उमरेड पहुंचा। 22 जून को उसे कोरोना की जांच के लिए फोन करके नागपुर बुलाया गया। फ्लाइट में उसके पास बैठा हिंगना निवासी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जांच के बाद इस युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसके बाद बुधवारी क्षेत्र को सील कर दिया है। युवक के परिवार के 8 सदस्यों को नागपुर में क्वारेंटाइन किया गया है। नगर परिषद व पुलिस अधिकारी पीड़ित युवक के संपर्क में आने वालों का पता लगा रहे हैं।
Created On :   24 Jun 2020 5:55 AM GMT