राकांपा में फेरबदल, अहिरकर ने दिया इस्तीफा, पेठे हो सकते हैं शहर अध्यक्ष

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
राकांपा में फेरबदल, अहिरकर ने दिया इस्तीफा, पेठे हो सकते हैं शहर अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस शहर इकाई में फेरबदल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है। नए शहर अध्यक्ष का चयन आज-कल में को हो सकता है। नगरसेवक दुनेश्वर पेठे का नाम इस पद के लिए प्रमुखता से सामने है। दीनानाथ पडोले, प्रशांत पवार के नाम की भी चर्चा चल रही है। दो सप्ताह से शहर राकांपा में संगठनात्मक फेरबदल की हलचल थी। दैनिक भास्कर ने इस समाचार को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल ने भंडारा में यहां के सभी पदाधिकारियों की बैठक ली थी। उस बैठक के बाद से ही संगठनात्मक फेरबदल की हलचल तेज हो गई थी। इस बीच पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने पदाधिकारियों की बैठक लेकर 15 सदस्यों की समन्वय समिति बनाने को कहा था। 

पदाधिकारियों में नेतृत्व को लेकर मतभेद
शहर में नेतृत्व को लेकर पदाधिकारियों में काफी मतभेद था। कहा जा रहा था कि संगठन कार्य को विस्तार नहीं मिल पा रहा है। खबर है कि दो दिन पहले शहर के प्रमुख पदाधिकारियों को मुंबई बुलाया गया था। प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील, उपमुख्यमंत्री अजित पवार व अन्य नेताओं ने इन पदाधिकारियों से चर्चा की। इसी दौरान नगरसेवक अाभा पांडे को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। गुरुवार को शहर अध्यक्ष पद को लेकर निर्णायक चर्चा हुई। उसके बाद शुक्रवार को अहिरकर ने प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील को इस्तीफा सौंप दिया। 

प्रदेश कार्यकारिणी में मौका
बताया जा रहा है कि अहिरकर को प्रदेश कार्यकारिणी में बतौर उपाध्यक्ष कार्य करने का मौका दिया जा सकता है। जून 2018 में राकांपा ने राज्य में 24 जिलाध्यक्षों के साथ नागपुर के लिए अहिरकर की नियुक्ति की थी। उनका कार्यकाल पूरा हो गया है, लेकिन माना जा रहा था कि मनपा चुनाव तक उन्हें संगठन की जिम्मेदारी पर कायम रखा जा सकता है। उधर शहर में नए अध्यक्ष की मांग इतनी प्रभावी रही कि यहां संगठनात्मक फेरबदल की प्रक्रिया को गति दी गई। 

योग्य को मिले जवाबदारी
योग्य व्यक्ति को शहर में संगठन की जवाबदारी मिलनी चाहिए। सहयोग की भूमिका बनी रहेगी। 4 वर्ष अध्यक्ष पद  रहते हुए संगठन को मजबूत करने का काम किया है। अध्यक्ष पद को न्याय दिया है।  अनिल अहिरकर, पूर्व शहराध्यक्ष, राकांपा
 

Created On :   5 Jun 2021 3:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story