मुंबई में हो उत्तराखंड का निवासी आयुक्त

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मुख्यमंत्री धामी से मांग  मुंबई में हो उत्तराखंड का निवासी आयुक्त

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के प्रवासी उत्तराखंडियों के गांव घर की समस्या यहीं बैठे बैठे हल हो इसके लिए मुंबई में उत्तराखंड का एक निवासी आयुक्त नियुक्त किया जाना चाहिए। इस सुझाव को लेकर मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस मामले में अध्ययन कर जल्द निर्णय करने का आश्वासन दिया है। मुंबई भाजपा के उत्तराखंड सेल के प्रभारी मिश्र ने बताया कि  मुंबई और उसके आसपास उत्तराखंड के लोग बड़ी संख्या मे रहते हैं। रोजी रोटी की तलाश में कई दशकों पहले वहां गए लोग अपनी मातृभूमि से आज भी जुड़े हुए हैं। मुंबई में रहनेवाले कुमाऊँ और गढ़वाल के लोगों के पैतृक गांवों में आज भी अनेक प्रकार की समस्या आती है। छोटे कागज पत्रों के  लिए उन्हें बार बार अपना काम छोड़ कर उत्तराखंड आना पड़ता है।

Created On :   30 Dec 2021 4:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story