रिटायर्ड कर्नल सुनील देशपांडे का निधन, दुश्मनों से बचाई थी शहीदों की समाधि

Retired Colonel Sunil Deshpande passes away, CM expressed grief
रिटायर्ड कर्नल सुनील देशपांडे का निधन, दुश्मनों से बचाई थी शहीदों की समाधि
रिटायर्ड कर्नल सुनील देशपांडे का निधन, दुश्मनों से बचाई थी शहीदों की समाधि

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रिटायर्ड कर्नल सुनील देशपांडे के निधन पर दुख जताया है। कर्नल सुनील देशपांडे वीएसएम (सेवानिवृत्त) प्रहार-समाज जागृति संस्थान के संस्थापक थे। 1964 में सेंकेड मराठा काली पंचविन में उनकी नियुक्त हुई थी। वे 1965 के युद्ध में शामिल हुए थे। जिसमें उनकी बटालियन ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधि को दुश्मनों के हाथों में जाने से बचा लिया। 1971 में भारत-पाक युद्ध में कर्नल देशपांडे सक्करगढ़ की लड़ाई में मौजूद थे। भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस 1987 में विशिष्ठ सेवा पदक से सम्मानित किया था। उन्होंने 1983-1986 के दौरान सेकेंड मराठा यूनिट ने मणिपुर के घने जंगलों में 76 विद्रोहियों को गिरफ्तार किया था। वे एक उत्कृष्ठ शख्स थे। सशस्त्र बलों में भी आज भी उनकी कफी प्रशंसा होती है।

सैनिकों के सम्म्मान के लिए प्रहार संस्था बनाई
वे फिल्म प्रहार से प्रेरित थे। सैनिकों के सम्म्मान के लिए उन्होंने प्रहार संस्था का निर्माण किया था। प्रहार-समाज जागृति संस्था की स्थापना 1994 में हुई। उनका मानना था कि सैनिकों के प्रति समाज का दृष्टिकोण होना चाहिए। सेना के प्रति सकारात्मक दृिष्टकोण के लिए हमेशा तप्तपर रहे। उन्हें सावरकर गौरव पुरस्कार, महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार, रोटरी क्लब द्वारा उत्कृष्ठ व्यक्ति पुरस्कार, मैत्री गौरव पुरस्कार, सामाजिक कार्य के लिए वनराई पुरस्कार, टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा हीरो ऑफ नागपुर से नवाजा गया।

फिल्म प्रहार के सैन्य सलाहकार
कर्नल सुनील देशपांडे वीएसएम (सेवानिवृत्त) फिल्म प्रहार में सैन्य सलाहकार थे। वो फिल्म के प्रत्येक दृश्य के निर्माण में शामिल थे। फिल्म प्रहार की शूटिंग समाप्त हुई, तब ही प्रहार संगठन ने जन्म लिया। कर्नल देशपांडे की दो बेटियां भी इस संगठन की ट्रस्टी हैं। उनकी बड़ी बेटी स्नेहा महाजन प्रसिद्ध कलाकार हैं। फाइन आर्ट्स में स्नातक हैं। कर्नल की दूसरी बेटी फ्लाइंग ऑफिसर शिवली देशपांडे (सेवानिवृत्त) को भारतीय वायु सेना में थीं।

Created On :   20 April 2018 9:51 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story