रिटायर्ड पीएसआई, युवक और सेना के जवान ने किया दुष्कर्म

Retired PSI, youth and army man raped
रिटायर्ड पीएसआई, युवक और सेना के जवान ने किया दुष्कर्म
रिटायर्ड पीएसआई, युवक और सेना के जवान ने किया दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में विभिन्न स्थानों पर दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। सेवानिवृत्त पीएसआई और फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया है, वहीं एक देवर ने अपनी भाभी को ही हवस का शिकार बनाया। मामला उजागर होने से विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। 

सहानुभूति जताकर फंसाया
पुलिस के अनुसार आरोपी सेवानिवृत्त पीएसआई राजबहादुर सिंह चौहान (51) नटराज सोसयटी गोरेवाड़ा निवासी है, जबकि पीड़ित 41 वर्षीय महिला है। घटना 1 जून 2005 से 11 जून 2020 के बीच की है। पीड़िता के पति का 15 वर्ष पहले देहांत हो चुका है। वह सास-ससुर के साथ रहती थी। घरेलू कारणों से पीड़िता का अपने सास-ससुर से विवाद होते रहता था। इससे त्रस्त होकर वह थाने में शिकायत करने जा रही थी, तो रास्ते में उसे राजबहादुर मिला। उसने राजबहादुर से लिफ्ट मांगी, इस बीच अपनी प्रताड़ना की कहानी उसे बताई, तो राजबहादुर ने उसकी मदद का वादा किया और उसके सास-ससुर को धमकाया। इससे उसके प्रताड़ना का दौर तो खत्म हो गया, लेकिन राजबहादुर के शादी करने के झांसा में फंस गई। इस दौरान राजबहादुर उसका यौन शोषण करता रहा और अभी तक उससे शादी भी नहीं की है। मामला गिट्टीखदान पुलिस ने दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दगाबाज निकला फेसबुक फ्रेंड
दुष्कर्म का दूसरा मामला तहसील थाना क्षेत्र में हुआ है। पीड़ित 21 वर्षीय युवती है। वर्ष 2019 में फेसबुक के जरिए राजस्थान के बुहाना निवासी प्रीतम सिंह वीरेंद्र सिंह तंवर (23) से पहले मित्रता और बाद में प्रेम संबंध स्थापित हुए। इन संबंधों के चलते प्रीतम ने उससे शादी का वादा किया था। इस बीच युवती से मिलने वह नागपुर आया। 26 से 29 जनवरी 2020 को वह होटल पैराडाइस में रुका और युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने युवती से किनारा कर लिया। तब मामला थाने पहुुंचा। प्रकरण दर्ज किया गया है। 

बंदूक की नोंक पर घटना को दिया अंजाम
परिवार की सहमति से सेना के जवान पर भाभी से ही दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़ित 26 वर्षीय विवाहिता है। पीड़िता के अनुसार फरवरी और मार्च 2020 में पीड़िता और उसकी बहन की शादी दिलीप और उसके भाई दीपक से हुई थी। शादी के पंद्रह दिन बाद ही दोनों बहनों को दहेज के लिए कमरे में बंद कर पिटाई की जाने लगी। 3 फरवरी 2021 को जब पीड़िता अपने कमरे में सो रही थी, तो उसका देवर दीपक कमरे में आया और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसका पति, सास और दो ननदों ने दीपक की इच्छा पूरी करने के लिए उस पर दबाव बनाया और धमकाया। इसके बाद भी पीड़िता ने विरोध किया, तो दीपक ने बंदूक की नोंक पर उससे दुष्कर्म किया। थाने में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो पीड़िता ने पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के जनता दरबार में आवाज उठाई। उसके बाद परिवार के 9 लोगों के खिलाफ एमआईडीसी थाने में प्रकरण दर्ज किया है। इसमें से एक आरोपी सेना का जवान है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
 

Created On :   1 July 2021 2:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story