- Home
- /
- सेवानिवृत्त शिक्षक अपनी धर्मपत्नी...
सेवानिवृत्त शिक्षक अपनी धर्मपत्नी के साथ जरूरतमंदों को वितरित कर रहे रजाई

डिजिटल डेस्क पन्ना। शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक विजय चंसोरिया जिन्होंने अपनी पूरी राशि उसी विद्यालय में दान में दे दी थी। उनका उद्देश्य था कि वह ऐसे गरीब बच्चों के काम आए जो पैसे के अभाव में शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हो। ऐसा सराहनीय व प्रशंसनीय कार्य करने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक श्री चंसोरिया इन दिनों अपनी धर्मपत्नी श्रीमती हेमलता चंसोरिया के साथ उन जरूरतमंद लोगों को रजाई वितरित कर रहे हैं जो इस कडक़ड़ाती ठंड में बगैर रजाई के ठंड में रात गुजार रहे हैं। 25 नवंबर को सेवानिवृत्त शिक्षक श्री चंसोरिया अपने परिजनों के साथ ग्राम पंचायत तिलगुवां, सुनहरा, खदिया ग्राम पहुंचे जहां पर उन्होंने गरीबोंं को रजाई वितरित की। उनका कहना है कि जो वास्तविक रुप से गरीब हैं उनकी जानकारी उन्हें मिलते ही वह ठंड से बचाव के लिए रजाई प्रदान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वास्तविक गरीब जिनकी आर्थिक स्थिति बिल्कुल खराब है ऐसे लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।
Created On :   27 Nov 2022 3:31 PM IST