मानसून की वापसी,14 जून को दी थी दस्तक, 135 दिन ठहरा

Return of monsoon, knock on June 14, stayed 135 days
मानसून की वापसी,14 जून को दी थी दस्तक, 135 दिन ठहरा
मानसून की वापसी,14 जून को दी थी दस्तक, 135 दिन ठहरा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अाखिरकार सोमवार को मानसून की वापसी हो गई। सामान्यत: मानसून की वापसी 15 अक्टूबर तक हो जाती है, लेकिन इस बार 26 अक्टूबर को मौसम विभाग ने मानसून वापसी की आधिकारिक घोषणा की। मानसून की पहली बारिश ने नागपुर में 14 जून को दस्तक दी थी। 135वें दिन वापसी की घोषणा हुई। वापसी में देरी का कारण बंगाल की खाड़ी में लगातार बन रहे  चक्रवाती चक्र भी रहे, लेकिन अक्टूबर महीने में अधिक बारिश दर्ज नहीं हुई। अभी कुछ दिन से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। दोपहर में धूप का तीखापन कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है।  

ऐसा रहा तापमान : सोमवार को 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने से न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।  

Created On :   27 Oct 2020 4:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story