- Home
- /
- मीजल्स रूबेला अभियान के प्रथम चरण...
मीजल्स रूबेला अभियान के प्रथम चरण की समीक्षा बैठक आयोजित

पन्ना। भारत सरकार द्वारा दिसंबर 2023 तक मीजल्स-रूबेला निर्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके प्रथम चरण में दिनांक 14 से 19 नवम्बर २०२२ के आयोजन उपरांत समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ व्ही.एस. उपाध्याय की उपस्थिति में किया गया। समीक्षा राज्य एवं संभाग स्तरीय अधिकारियों द्वारा की गई। प्रथम चरण में पाई गई कमियों पर चर्चा करते हुए द्वितीय चरण के आयोजन से पूर्व ग्रामवार, वार्डवार सूक्ष्म कार्य योजना तैयार करना, समस्त एएनएम द्वारा ० से 5 वर्ष तक के बच्चों के छूटे हुए टीकों की जानकारी तैयार करना, महिला बाल विकास विभाग से बच्चों की सूची प्राप्त करना एवं ग्राम स्तर तक अभियान का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कर द्वितीय चरण में 100 प्रतिशत कवरेज किया जा सकता है। बैठक में राज्य स्तर से डॉ. कपिल जादौन, डॉ. सुशील सिंह, डॉ. एस.के. गुप्ता एवं जिला और ब्लॉक स्तर के समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
Created On :   25 Nov 2022 5:14 PM IST