- Home
- /
- अपने बैंक खातों का इस्तेमाल कर...
अपने बैंक खातों का इस्तेमाल कर सकेंगी रिया चक्रवर्ती

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में एनडीपीएस की विशेष अदालत ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से जुड़े ड्रग्स मामले में आरोपी फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को शर्तों के साथ अपने खाते का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पिछले साल इस मामले में चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद उसके खाते को सील कर दिया था। चक्रवर्ती ने दावा किया था कि खाता का इस्तेमाल करने की इजाजत न होने के कारण उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
न्यायाधीश के सामने चक्रवर्ती की ओर से खाते का इस्तेमाल करने की इजाजत को लेकर किए गए आवेदन का एनसीबी की ओर से कड़ा विरोध नहीं किया गया। इसे देखते हुए न्यायाधीश ने कुछ शर्तों के अधीन रहते चक्रवर्ती को उनके बैंक खाता इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी। इसके लिए उन्हें एक लाख रुपए का बांड भरना होगा। न्यायाधीश ने रिया को एनसीबी से अपना लैपटॉप व मोबाइल वापस मंगाने की भी इजाजत दी है। रिया फिलहाल जमानत पर है। इस मामले में रिया का भाई भी आरोपी है जो जमानत पर बाहर है।
Created On :   10 Nov 2021 7:02 PM IST