अमरावती जिले में दो जगहों पर सड़क दुर्घटना , 2 की मौत

Road accident at two places in Amravati district, 2 killed
अमरावती जिले में दो जगहों पर सड़क दुर्घटना , 2 की मौत
हादसा अमरावती जिले में दो जगहों पर सड़क दुर्घटना , 2 की मौत

डिजिटल डेस्क, अमरावती।   अमरावती/दर्यापुर । अमरावती शहर सहित जिले के दर्यापुर तहसील में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मृत्यु हो गई। अमरावती शहर में गाडगेनगर थाना क्षेत्र के कठोरा रोड पर गुरुवार 10 मार्च की रात हुई दुर्घटना में आढ़त व्यवसायी की मौत हो गई। वहीं दूसरी दुर्घटना दर्यापुर थाना क्षेत्र के थिलोरी-आमला मार्ग पर शुक्रवार 11 मार्च को अपरान्ह 4.30 बजे के दौरान घटी। इस हादसे में एक 26 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। 

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में मृत व्यक्ति का नाम यवतमाल जिले के दारव्हा तहसील में आनेवाले कामतवाड़ा ग्राम निवासी सुरेश शेषराव जांभोरे (26) और अमरावती के कठोरा निवासी राजेंद्र आनंद नांदुरकर (56) है। बताया जाता है कि सुरेश जांभोरे एमएच 12-जीक्यू 4093 क्रमांक की दोपहिया पर सवार होकर शुक्रवार को अपराह्न 4.30 बजे के दौरान भातकुली से दर्यापुर की ओर आ रहा था। तेज रफ्तार से आते समय थिलोरी-आमला मार्ग पर उसके गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। वाहन अनियंत्रित होने से दोपहिया सड़क से नीचे उतरती हुई बिजली के खंभे से जा टकराई। इस हादसे में सुरेश जांबोरे की घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। इसी तरह की अन्य घटना शहर के गाडगेनगर थाना क्षेत्र में आनेवाले काठोरा रोड पर गुरुवार 10 मार्च की रात घटी। कठोरा निवासी राजेंद्र नांदुरकर आढ़तिया व्यवसायी है। वह हर दिन की तरह गुरुवार की रात 10 बजे के दौरान एमएच 27/एजी 5329 क्रमांक की दोपहिया पर सवार होकर कठोरा रोड़ से अपनी घर की तरफ जा रहे थे, तब सफेद रंग के कार के चालक ने अपनी गाड़ी तेज रफ्तार से लापरवाही से चलाते हुए राजेंद्र की दोपहिया को जोरदार टक्कर मार दी|

और अपना वाहन लेकर भाग गया। 
इस हादसे में राजेंद्र नांदुरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गाड़गेनगर पुलिस का दल तत्काल घटनास्थल आ पहंुचा। राजेंद्र को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहंुचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने कुछ ही समय में दम तोड़ दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उपज मंडी के व्यापारी व मृतक के रिश्तेदार जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में जमा हो गए थे। गाड़गे नगर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 (अ) के तहत मामला दर्ज किया है। 


 

Created On :   12 March 2022 12:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story