मुर्गा बाजार पर छापा, 5 दोपहिया समेत सवा दो लाख का माल जब्त 

मुर्गा बाजार पर छापा, 5 दोपहिया समेत सवा दो लाख का माल जब्त 
कार्रवाई मुर्गा बाजार पर छापा, 5 दोपहिया समेत सवा दो लाख का माल जब्त 

डिजिटल डेस्क,  देसाईगंज (गड़चिरोली)।  तहसील के विहिरगांव जंगल परिसर में अवैध रूप से शुरू मुर्गा बाजार पर शहर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 5 दोपहिया समेत 2 लाख 25 हजार 500 रुपए का माल जब्त कर लिया है। इस समय 5 मृत और 3 जिंदा मुर्गे भी जब्त किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से मुर्गा बाजार पर सट्‌टा खेलने वाले लोगों में खलबली मच गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विहिरगांव के जंगल में अवैध रूप से मुर्गा बाजार शुरू होने की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दोपहिया क्रमांक एमएच-36, यू-5392, एमएच-33 एए-9482, एमएच-34, बीवाई-3347, एमएच-33, वाई-4492 और एमएच-34, बीटी-3884 क्रमांक की दोपहिया जब्त की गई। मुर्गा बाजार में उपस्थित लोगों को जैसे ही छापामार कार्रवाई की जानकारी मिली सभी बाजार से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन समेत बाजार से अन्य सामग्री जब्त की है। संबंधित वाहनों के मालिकों को समन्स भेजकर पुलिस थाना बुलाया गया है। मामले की अधिक जांच थानेदार मेश्राम के मार्गदर्शन में शुरू है।  


 

Created On :   12 March 2022 7:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story