विधानसभावार विकास यात्रा के लिए रूट निर्धारित

By - Bhaskar Hindi |5 Feb 2023 3:18 PM IST
पन्ना विधानसभावार विकास यात्रा के लिए रूट निर्धारित
डिजिटल डेस्क पन्ना। संत रविदास जयंती के मौके पर रविवार 5 फरवरी से प्रारंभ होने वाली विधानसभावार विकास यात्रा के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रा नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रूट अनुसार निकाली जाएगी। जिसमें पन्ना विधानसभा क्षेत्र में 5 फरवरी को नगर पालिका परिषद पन्ना के वार्ड क्रमांक 1, 5, 6, 26 में, पवई विधानसभा क्षेत्र में 5 फरवरी को नगर परिषद पवई के वार्ड क्रमांक 4 व 5 में वहीं गुनौर विधानसभा क्षेत्र में 5 फरवरी को ग्राम पंचायत विक्रमपुर, द्वारी, जसवंतपुरा, बलगहा, रामपुर, बरौंहा में विकास यात्रा निकाली जाएगी।
Created On :   5 Feb 2023 3:17 PM IST
Next Story