नागपुर स्टेशन पर आरपीएफ नए अंदाज में "सेगवे' से करेगी पेट्रोलिंग

RPF to do patrolling at Nagpur station in new style with Segway
नागपुर स्टेशन पर आरपीएफ नए अंदाज में "सेगवे' से करेगी पेट्रोलिंग
नागपुर स्टेशन पर आरपीएफ नए अंदाज में "सेगवे' से करेगी पेट्रोलिंग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर पुलिस की तरह अब आरपीएफ भी सेगवे इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल करने वाली है। स्टेशन, प्लेटफार्म पर इसी के माध्यम से पेट्रोलिंग कर सुरक्षा पुख्ता की जाएगी। आरपीएफ ने इसके लिए प्रस्ताव  तैयार किया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर मध्य रेलवे नागपुर मंडल के नागपुर, वर्धा, बल्लारशाह व बैतूल स्टेशन पर आरपीएफ को दिया जाएगा। सेगवे के माध्यम से तेजी से पेट्रोलिंग के साथ अापराधिक गतिविधियों पर लगाम भी कसी जा सकेगी। 

मिलेगी मदद
नागपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी से लेकर मारपीट तक, हर तरह के अपराध यहां देखने मिलते  हैं। हर बार सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए नए-नए तरीके अपनाए जाते हैं। इस बार सुरक्षा व्यवस्था में सेगवे को शामिल किया जाएगा। सेगवे प्लेटफार्म पर आरपीएफ जवान को लेकर सरपट दौड़ेगी और मिनटों में स्टेशन पर रुकी ट्रेन के एक छोर से दूसरी छोर तक पहुंच जाएगा।  

चोरों पर रहेगी नजर
नागपुर शहर पुलिस को भी यह वाहन सौंपे गए हैं। आरपीएफ ने भी इसकी जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार किया है। कुल 8 सेगवे की मांग की गई है। मंडल के 4 स्टेशनों पर इसे रखा जाएगा। इन वाहनों का मुख्य फायदा रेलवे यार्ड में मिलेगा। दो-तीन किलोमीटर लंबे यार्ड में रेलवे संपत्ति होती है, जिस पर चोरों की नजर रहती है। आउटर पर कई अापराधिक गतिविधियां होती हैं। उन तक पहुंचने में सिपाहियों को काफी कम समय लगेगा। 

नए वित्त वर्ष में खरीदने की तैयारी
नागपुर मंडल में कुल 8 वाहनों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वर्ष 2021 के नए वित्त वर्ष में इसे खरीदने की तैयारी है। इससे अपराध रोकने में तेजी भी आएगी।  - आशुतोष पांडे, मंडल सुरक्षा अधिकारी, मध्य रेलवे नागपुर आरपीएफ
 

Created On :   2 March 2021 6:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story