- Home
- /
- लॉकडाउन में वसूला गया 28 करोड़ का...
लॉकडाउन में वसूला गया 28 करोड़ का जुर्माना , 36 हजार 947 लोग गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना संक्रमण को रोकने घोषित लॉकडाउन के दौरान राज्य भर में अब तक 28 करोड़ 31 लाख 99 हजार रुपए बतौर जुर्माना वसूला गया है। राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 22 मार्च से 25 सितंबर 2020 के बीच भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 2 लाख 69 हजार 652 मामले दर्ज किए गए। जिसके तहत 36 हजार 947 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि 96 हजार 430 वाहन जब्त किए गए। इस दौरान28 करोड़ 31 लाख 99 हजार 264 रुपए बतौर जुर्माना वसूला गया।
पुलिस पर हमले की 362 घटनाएं
श्री देशमुख ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए पुलिस दल, स्वस्थ्य विभाग, डॉक्टर, नर्स दिनरात काम कर रहे हैं। लेकिन कुछ दुष्ट प्रवृत्ति के लोग इन्हें ही निशाना बना रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान पुलिसवालों पर हमले की 362 घटनाएं घटी। इसमें 895 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।
100 नम्बर पर 1 लाख 13 हजार कॉल
गृहमंत्री ने बताया कि पुलिस विभाग के100 नम्बर पर लॉकडाउन के दौरान एक लाख 13 हजार 240 फोन कॉल आए। जिनका उचित संज्ञान लिया गया।।इस दौरान अवैध रुप से चलने वाले 1347 वाहनों के खिलाफ मामले दर्ज किए गएऔर 96430 वाहन जब्त किए गए।
कोरोना को रोकने के लिए कार्यरत पुलिसकर्मियों में से कुल 239 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। इसमें 239 पुलिसकर्मी और24 अधिकारी शामिल हैं। श्री देशमुख ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में हर नागरिक का सहयोग अपेक्षित है। सामाजिक दूरी का पालन भी नागरिकों की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी लोग नियमों का पालन करें और अपना सहयोग दे।
Created On :   26 Sept 2020 5:59 PM IST