शिक्षिका के बैंक खाते से 3.84 लाख रुपए गायब

शिक्षिका के बैंक खाते से 3.84 लाख रुपए गायब
नागपुर शिक्षिका के बैंक खाते से 3.84 लाख रुपए गायब

डिजिटल डेस्क,नागपुर। सेवानिवृत्त शिक्षिका के बैंक खाते स 3 लाख 84 हजार 599 रुपए ऑनलाइन रुपए उड़ाने का मामला सामने आया है। शिक्षिका नंदा सुरेशराव मेश्राम (60) की शिकायत पर साइबर पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। 

केवाईसी अपडेट करने के बहाने लिंक भेजी
पुलिस के अनुसार पुष्कर अपार्टमेंट, इंगाेले नगर, होटल ब्रिजेट चौपाटी  के पीछे साेनेगांव निवासी  नंदा मेश्राम ने बताया कि गत 15 मार्च को शाम करीब 7.51 से 9 बजे के बीच उनके मोबाइल पर एक अज्ञात  व्यक्ति ने फोन किया। फोनकर्ता ने बताया कि, उनका स्टेट बैंक आॅफ इंडिया का खाता ब्लॉक हो रहा है। इसलिए उन्हें  केवाईसी अपडेट करना है। इसके लिए उस फोनकर्ता ने नंदा को फर्जी लिंक भेजी तथा लिंक को ओपन कर उसमें जानकारी भरने की बात कही। 

ओटीपी नंबर शेयर करते ही रकम उड़ा दी
नंदा ने लिंक ओपन कर उसमें बैंक संबंधी जानकारी भरी। उसके बाद उन्हें दो बार ओटीपी नंबर आए। उन्होंने वह नंबर उस अज्ञात फोनकर्ता को शेयर किए। ओटीपी नंबर शेयर करते ही नंदा के बैंक खाते से साइबर अपराधी ने  3,84,599 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। नंदा मेश्राम की शिकायत पर साइबर पुलिस थाने के उपनिरीक्षक  घरात ने धारा  419, 420 व सहधारा 66(क)(ड) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

Created On :   19 March 2023 12:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story