नागपुर में मास्क न लगाने वालों से वसूला जाएगा 500 रुपए जुर्माना

Rs 500 fine for those who do not apply masks in Nagpur
नागपुर में मास्क न लगाने वालों से वसूला जाएगा 500 रुपए जुर्माना
नागपुर में मास्क न लगाने वालों से वसूला जाएगा 500 रुपए जुर्माना

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कोरोना संक्रमण रोकने के लिए नागपुर शहर में हर किसी के लिए अब मास्क पहनना सख्त और अनिवार्य होगा। इसके लिए मनपा ने जुर्माने की रकम भी बढ़ा दी है। पहले 200 रुपए जुर्माना वसूला जाता था। अब जुर्माने की राशि  500 रुपए कर दी गई है। मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. ने सोमवार को आदेश जारी किया है। आदेश का पालन कराने के लिए नागपुर महानगरपालिका के न्यूसेंस डिटेक्शन स्क्वॉड (एनडीएस) के कर्मचारी, स्वच्छता निरीक्षक, मुख्य स्वच्छता अधिकारी व संबंधित जोन के सहायक आयुक्त और उससे वरिष्ठ अधिकारी, सभी पुलिस थानों के उपनिरीक्षकों को प्राधिकृत किया गया है। 

744 नागरिकों से वसूला दंड 
महानगरपालिका के एनडीएस जवानों ने सोमवार को बिना मास्क के घूमने वाले 744 नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की है। उनसे 1 लाख 48 हजार 800 रुपए का दंड वसूला किया है। पिछले 11 दिन में एनडीएस ने 5032 नागरिकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 10 लाख 6 हजार 400 रुपए दंड की रकम वसूल की है। 
 

Created On :   15 Sept 2020 10:05 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story