आदर्श स्कूलों के कामों के लिए 75 करोड़ रुपए मंजूर

Rs 75 crore approved for the works of Adarsh Schools
आदर्श स्कूलों के कामों के लिए 75 करोड़ रुपए मंजूर
मुंबई आदर्श स्कूलों के कामों के लिए 75 करोड़ रुपए मंजूर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने स्थानीय निकायों के 328 विद्यालयों को आदर्श स्कूल बनाने की दृष्टि से बड़े स्तर के निर्माण कार्य करने के लिए 75 करोड़ 24 लाख रुपए निधि वितरित करने को मंजूरी दी है। इसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के 267 स्कूलों और माध्यमिक व उच्च माध्यमिक के 61 विद्यालयों का समावेश है। प्रदेश के स्कूली शिक्षा विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। सरकार ने साल 2022-23 के बजट में आदर्श स्कूलों में बड़े निर्माण कार्य के लिए 250 करोड़ 80 लाख रुपए का प्रावधान किया है। जिसमें से सरकार ने फिलहाल 30 प्रतिशत निधि खर्च करने के लिए मंजूरी दी है। सरकार ने स्थानीय निकायों के स्कूलों, पूर्व की सरकार में बनाए गए महाराष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड के 81 स्कूलों, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, सरकारी विद्यानिकेतन और शहरी इलाकों के मिलाकर कुल 488 विद्यालयों को आदर्श स्कूल के रूप में विकसित करने का फैसला किया है। जिसमें से 355 स्कूलों को छोटे निर्माण कार्य के लिए 53 करोड़ 97 लाख रुपए की निधि पहले वितरित की जा चुकी है। 

Created On :   14 May 2022 7:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story