आरटीई : 185 सीट हो गईं कम,,1 स्कूल बढ़ा

RTE: 185 seats reduced, 1 school increased
आरटीई : 185 सीट हो गईं कम,,1 स्कूल बढ़ा
आरटीई : 185 सीट हो गईं कम,,1 स्कूल बढ़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शिक्षणिक सत्र 2021-2022 में आरटीई प्रवेश के लिए 681 स्कूल ने रजिस्ट्रेशन किया। गत वर्ष के मुकाबले एक स्कूल बढ़ा, लेकिन 1 हजार 85 सीटें कम हो गईं। गत वर्ष 680 स्कूल में 6 हजार 685 सीटें अारक्षित थीं। इस वर्ष 5 हजार 600 सीटें आरक्षित की गई हैं। अभिभावकों की पसंद अंगरेजी स्कूल रहने से अन्य मीडियम के स्कूल को प्राथमिकता नहीं मिलती। इसलिए केवल अंगरेजी मीडियम स्कूल की सीट आरटीई प्रवेश के लिए आरक्षित की गई है।

पंजीकरण में रुचि नहीं
आरटीई प्रवेश के पहले स्कूलों का पंजीकरण किया जाता है। गत वर्ष 15 हजार से अधिक स्कूल पंजीकृत हुए थे। इस वर्ष रजिस्ट्रेशन कराने में स्कूल प्रबंधनों ने रुचि नहीं ली। इसलिए इस साल मात्र 9 हजार 99 स्कूल ही पंजीकृत हो गए। गत वर्ष के मुकाबले स्कूल रजिस्ट्रेशन 6 हजार से पिछड़ गया है। 8 फरवरी स्कूल रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि थी। काफी कम स्कूल के पंजीकरण के कारण अवधि भी 2 दिन बढ़ाई गई थी। अब फिर से पंजीकरण की अवधि बढ़ाई गई है। जिले में अभी तक 681 स्कूल रजिस्टर्ड हुए हैं। गत वर्ष 6 हजार 685 सीटें आरक्षित थीं। इस वर्ष 5 हजार 600 सीटें आरक्षित हैं।

अंगरेजी स्कूल के लिए सीट आरक्षित
अभिभावकों का रुझान अंगरेजी स्कूल की ओर है। अन्य मीडियम की सीट आरक्षित करने पर भी रिक्त रहती है। इसलिए केवल अंगरेजी स्कूल की सीट पोर्टल पर दर्शाई गई है। -चिंतामण वंजारी, जिला शिक्षणाधिकारी (प्राथमिक), जिला परिषद


 

Created On :   22 Feb 2021 10:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story