आरटीई : 653 स्कूलों ने किया पंजीकरण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आरटीई प्रवेश के लिए पंजीकरण के अंतिम दिन 10 फरवरी को जिले के 653 स्कूल पंजीकृत हुए। गत वर्ष के मुकाबले 10 स्कूल कम पंजीकृत हुए हैं। शिक्षण आयुक्तालय ने प्रवेश के लिए पात्र 100 फीसदी स्कूलों का पंजीकरण करने का दायित्व जिला शिक्षणाधिकारी को दिया है। जिन स्कूलों ने पंजीकरण नहीं किया, उनके िखलाफ जिला शिक्षणाधिकारी को कार्रवाई निश्चित करने के अधिकार है।
गत वर्ष 663 स्कूल हुए पंजीकृत
आरटीई प्रवेश के लिए गत वर्ष 663 स्कूलों ने पंजीकरण कराया था। इन स्कूलों में 5 हजार 700 से अधिक सीटें आरक्षित थीं। शिक्षा का अधिकार कानून अंतर्गत निजी स्कूलों में दुर्बल घटक के लिए 25 फीसदी सीट आरक्षित की जाती है। आरटीई प्रवेश प्रक्रिया अंतर्गत ड्रॉ निकालकर आरक्षित सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। आरटीई प्रवेश पात्र स्कूलों के रजिस्ट्रेशन से प्रक्रिया की शुरुआत होती है। स्कूलों का रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर सीट आरक्षित कर विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए जाते हैं।
प्रवेश पात्र 700 से अधिक स्कूल
जिले में आरटीई प्रवेश के लिए पात्र राज्य शिक्षा बोर्ड तथा सीबीएसई बोर्ड संलग्न स्कूलों की संख्या 700 से अधिक है। आरटीई प्रवेश के लिए पंजीकरण नहीं कराने वाले स्कूलों में अधिकांश सीबीएसई बोर्ड से संलग्न बताए जाते हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र की पड़ताल कराने में सहयोग नहीं करने वाले कुछ सीबीएसई स्कूल पहले से शिक्षा विभाग के रडार पर हैं। अब आरटीई प्रवेश पंजीकरण नहीं कराने पर निशाने पर आ गए हैं।
Created On :   11 Feb 2023 4:14 PM IST