आरटीई : प्रवेश देने में आनाकानी कर रहे स्कूल

rte: schools refusing to give admission
आरटीई : प्रवेश देने में आनाकानी कर रहे स्कूल
नागपुर आरटीई : प्रवेश देने में आनाकानी कर रहे स्कूल

डिजिटल डेस्क,नागपुर। आरटीई अंतर्गत चयन होकर प्रवेशपत्र मिलने के बाद भी विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए परेशान किया जा रहा है। दस्तावेजों की पड़ताल के बाद प्रवेशपत्र मिलने पर भी पालक स्कूलों के चक्कर काट रहे हैं। खासकर शहर के नामी स्कूलों में आरटीई प्रवेश पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश देने में टालमटोल किया जा रहा है।

प्रवेश देना अनिवार्य : आरटीई अंतर्गत चयन किए गए विद्यार्थियों के दस्तावेज की पड़ताल के लिए समिति गठित की गई है। दस्तावेजों की पड़ताल करने के बाद समिति पात्र विद्यार्थियों को संबंधित स्कूल के नाम प्रवेशपत्र जारी करती है। उसके आधार पर स्कूल को प्रवेश देना अनिवार्य है, जबकि स्कूलों में गैरजरूरी दस्तावेज मांगकर प्रवेश देने से खुलेआम मना किया जा रहा है।

स्कूलों की मनमानी : समिति द्वारा दस्तावेजों की पड़ताल करने के बाद समाधान होने पर प्रवेशपत्र जारी किया जाता है। स्कूल को दस्तावेजों की पड़ताल करने या अन्य कोई भी दस्तावेज मांगने का अधिकार नहीं है। इसके बावजूद पालकों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। स्कूलों की मनमानी से पालक त्रस्त हैं।

मेरी बेटी का आरटीई अंतर्गत तेलंगखेड़ी स्थित एक स्कूल में चयन हुआ है। 19 अप्रैल को दस्तावेज पड़ताल समिति ने प्रवेशपत्र दिया। पत्र लेकर स्कूल में जाने पर कहा गया कि प्रवेश अभी शुरू होना है, जब शुरू होगा तब फोन किया जाएगा। यह कहकर वापस लौटा दिया गया। 6-7 बार स्कूल के चक्कर काटने के बाद भी प्रवेश नहीं दिया गया है। सुबोध मेश्राम, पालक 

मेरे बच्चे को आरटीई में तेलंगखेड़ी स्थित एक स्कूल में प्रवेश मिला है। डेढ़ महीने पहले प्रवेशपत्र मिल गया। अभी तक स्कूल प्रबंधन ने प्रवेश नहीं दिया। अब 10 जून काे बुलाया है।  शैलेश चौधरी, पालक

मेरे बेटे का सिविल लाइंस स्थित एक स्कूल में आरटीई अंतर्गत चयन हुआ है। शिक्षा विभाग की कमेटी ने दस्तावेजों की पड़ताल पूरी कर प्रवेशपत्र दिया है। प्रवेशपत्र लेकर स्कूल जाने पर अन्य दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। स्कूल से मांगे जा रहे दस्तावेज दिए बना प्रवेश देने से मना किया जा रहा है। मोहम्मद इरशाद, पालक

Created On :   10 Jun 2022 6:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story