- Home
- /
- स्कूलों में खाली रह गई RTE की आधी...
स्कूलों में खाली रह गई RTE की आधी सीटें, औरंगाबाद में 2661 सीट खाली

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत आरक्षित 25 फीसदी सीटों में से करीब आधी खाली हैं। माना जा रहा है कि दाखिले के लिए चलने वाली लंबी प्रक्रिया और मार्गदर्शन के अभाव में अभिभावकों ने अपने बच्चों का दाखिला RTE के तहत नहीं कराया। राज्य में RTE के तहत 1 लाख 26 हजार 117 सीटें आरक्षित हैं चार बार चली भर्ती प्रक्रिया के बावजूद इनमें से 51 हजार 849 सीटें अब भी खाली हैं।
लंबी प्रक्रिया के चलते दूर रहते हैं अभिभावक
इस मामले में विदर्भ के जिलों की स्थिति थोड़ी बेहतर है जबकि मराठवाडा के औरंगाबाद जिले में 2661 RTE की सीटें खालीं हैं। RTE के तहत सबसे ज्यादा 10817 सीटें ठाणे जिले में खालीं हैं। इसके अलावा मुंबई में 4821, पुणे में 4116 और पालघर जिले में 3166 सीटें अब भी खाली हैं। फिलहाल राज्य में छमाही परीक्षाएं चल रहीं हैं लेकिन RTE की तहत दाखिले की प्रक्रिया अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक जारी थी। इसी सुस्ती से परेशान होकर ज्यादातर अभिभावकों ने बच्चों का दाखिला सामान्य कोटे के तहत स्कूलों में करा दिया। दरअसल हर बार विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया बेहद सुस्त रही। लंबी प्रक्रिया से परेशान अभिभावकों को लग रहा था कि कहीं उनके बच्चे दाखिले से वंचित न रह जाएं। अगर यह सुस्ती इसी तरह बरकरार रही तो भविष्य में पूरी योजना खटाई में पड़ सकती है।
जिला स्कूल जगह दाखिला लिया रिक्त सीट
नागपुर 663 7002 5743 1259
अकोला 208 2482 1970 512
अमरावती 234 3078 2473 605
औरंगाबाद 565 6375 3714 2661
भंडारा 82 910 830 80
बीड 200 2708 1905 803
बुलढाणा 219 2983 2170 813
चंद्रपुर 181 1857 1141 716
धुले 93 1181 959 222
गड़चिरोली 83 897 605 292
गोंदिया 137 1029 1247 983
हिंगोली 59 697 499 302
जालना 243 2872 2762 1869
लातूर 230 2186 2138 1442
नाशिक 466 6589 7108 4646
वर्धा 134 1679 2188 1442
वाशिम 102 1173 1119 777
यवतमाल 194 1737 2073 1468
Created On :   6 Nov 2018 9:15 PM IST