RTI खुलासा : डागा अस्पताल में 33 महीने के दौरान 216 बच्चों की मौत

RTI exposed 216 children die in last 33 months in Daga Hospital nagpur
RTI खुलासा : डागा अस्पताल में 33 महीने के दौरान 216 बच्चों की मौत
RTI खुलासा : डागा अस्पताल में 33 महीने के दौरान 216 बच्चों की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। डागा स्मृति अस्पताल में 33 महीने में 216 नवजात बच्चों की मौत होने का खुलासा RTI में हुआ है। डागा अस्पताल में 33 महीने में 4 लाख 93 हजार 83 महिला रोगियों ने ओपीडी (बाह्य रुग्ण विभाग) में इलाज किया। RTI में मिली जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 2016 से 30 सितंबर 2018 (33 महीने) तक डागा स्मृति अस्पताल में 1 लाख 3 हजार 223 महिलाएं भर्ती हुई। इसीतरह इस दौरान 4 लाख 93 हजार 83 महिलाएं ओपीडी में इलाज करके चली गई।

अस्पताल में भर्ती महिलाओं ने इस दौरान 39 हजार 921 बच्चों को जन्म दिया। यहां 2016 में 90, 2017 में 91 व 30 नवंबर 2018 तक 35 इसतरह 33 महीने में 216 नवजात बच्चों की मौत हुई। प्रसूति के दौरान 3 महिलाआें की भी मौत हुई। अस्पताल में जो महिलाएं भर्ती हुई थी, उनमें से 40 हजार 37 महिलाओं की प्रसूति हुई। 

अनुदान मिला 51 करोड़ और खर्च हुआ 42 करोड़
डागा स्मृति अस्पताल को सरकार की तरफ से 33 महीने में 51 करोड़ 65 लाख 77 हजार 597 रुपए का अनुदान मिला। अस्पताल प्रशासन ने 42 करोड़ 8 लाख 12 हजार 780 रुपए खर्च किए। अस्पताल में कैंसर, टीबी, स्वाइन फ्लू व स्क्रब टाइफस का एक भी रोगी नहीं पहुंचा। डागा स्मृति अस्पताल प्रसूति के लिए पहचाना जाता है।

Created On :   7 Nov 2018 10:48 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story