- Home
- /
- RTO ने शुरू किया कॉल सेंटर, मिलेगी...
RTO ने शुरू किया कॉल सेंटर, मिलेगी वाहन से जुड़ी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। RTO में आने वाले वाहनधारकों को नियम औऱ् दस्तावेज की जानकारी लेनी अब आसान होगी। राज्य स्तर पर कॉल सेंटर शुरू किया गया है। ऐसे में 022-62426666 इस नंबर पर संपर्क कर 24 घंटे जानकारी ली जा सकती है। RTO में वाहनधारकों को इसकी जानकारी देने के लिए प्रचार भी किया जा रहा है। वाहन चलाकों को लाइसेंस या गाड़ी के दस्तावेज से जुड़ी जानकारी जुटाने में मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में एप के साथ RTO की अधीकृत साइड से जानकारी जुटाई जा सकती है। जहां गाड़ी और लाइसेंस की जानकारी फीड होती है। लेकिन कई बार कम पढ़े लिखे वाहनधारकों के लिए इसका उपयोग करना कठीन साबित होता है। जिससे उन्हें RTO कार्यालय ही आकर काउंटर से जानकारी लेनी पड़ती है।
पहले से 12 लाख वाहनों का जिम्मा लिए RTO कार्यालय के कर्मचारी हर वक्त व्यस्त रहते हैं। जिससे काउंटर के सामने लंबी कतार लगती है। समय बचत के लिए वाहनधारक परिसर में सक्रीय दलालों के पास जाते हैं। जहां उन्हें ठगा भी जाता है। मनमाने तरीके से लाइसेंस बनाने से लेकर दस्तावेजों की राशि ली जाती है। मजबूरन वाहनधारकों को राशि देनी ही पड़ती है। लेकिन अब आधे से ज्यादा काम कॉल सेंटर के माध्यम से हो सकेंगे। हाल ही में राज्य स्तरीय कॉल सेंटर का शुभारंभ हुआ। जिसे मुंबई से ऑपरेट किया जाएगा। इसको लेकर स्थानीय तौर पर जानकारी भी दी जा रही है। ताकी वाहनधारक इसका इस्तमाल कर सके।
हेल्पलाइन नंबर हुआ था फेल
नियमों को तोड़नेवाले ऑटोचालकों पर सख्ती से कार्रवाई करने के उद्देश्य से RTO की ओर से 3 साल पहले हेल्पलाइन नंबर शुरू किया था। लेकिन आज तक इस पर एक भी शिकायत नहीं आई। अधीकृत सूत्रों के अनुसार इस नंबर पर आनेवाले कॉल में केवल लाइसेंस कैसे बनाएं, दस्तावेजों के लिए क्या डॉक्युमेंट जोड़े, जैसे सवाल पूछे जाते थे। ऐसे में कर्मचारी भी कॉल की तरफ ध्यान नहीं देते थे।
वर्ष 2015 में RTO ने प्रति किलोमीटर 14 रुपए के अनुसार ऑटो का किराया तय किया था। नियमानुसार ऑटो चालकों को मीटर के अनुसार ही चलना है। लेकिन काफी समय बितने के बाद भी ऑटो चालक इस नियम को ठेंगा दिखा रहे है। ऐसे में नियम से चलाने के लिए RTO ने मीटर से नहीं चलनेवालों के खिलाफ अभियान चलाया है।
यात्री ने उसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर करते हुए ऑटो नंबर बताना था। हेल्पलाइन नंबर को ऑपरेट करने के लिए एक कर्मचारी भी रखा था। लेकिन लोग इसे अच्छा प्रतिसातद न देते हुए इस नंबर पर लाइसेंस, नाम में गडबडी, गलत नंबर के दस्तावेज से जुड़ी शिकायतें करते थे। उपप्रादेशिक परिवहन अधिकारी अतुल आदे के मुताबिक ये कॉल सेंटर राज्य स्तरीय है, वाहनधारकों को इसके माध्यम से जानकारी दी जाएगी। इसी उद्देश्य से इसे शुरु किया गया है।
Created On :   21 Aug 2018 9:14 PM IST