- Home
- /
- महाराष्ट्र : सड़क के गड्ढों को भरने...
महाराष्ट्र : सड़क के गड्ढों को भरने के लिए रोड पर उतरे विधायक सरदार तारा सिंह

By - Bhaskar Hindi |26 Aug 2018 11:27 AM IST
महाराष्ट्र : सड़क के गड्ढों को भरने के लिए रोड पर उतरे विधायक सरदार तारा सिंह
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में सड़कों पर हुए गड्ढों से आम आदमी से लेकर खास व्यक्ति तक सभी परेशान हैं। गड्ढों को भरने के लिए भाजपा के विधायक सरदार तारा सिंह को मुलुंड की सड़कों पर उतरना पड़ा है। शनिवार को सिंह खुद कार्यकर्ताओं के साथ मुलुंड में सड़कों पर गड्ढों में रेत और गिट्टी डालते नजर आए। सत्ताधारी दल के विधायक को गड्ढा पाटता देख लोग चकित रह गए। सिंह ने कहा कि सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए थे। मैंने मुंबई महानगर पालिका को कई बार गड्ढों को पाटने के लिए कहा। लेकिन मुंबई मनपा ने नहीं सुना। इसलिए मैंने इस काम की शुरुआत खुद ही कर दी।
Created On :   26 Aug 2018 3:22 PM IST
Next Story