- Home
- /
- फेसबुक, इंस्टा और ट्विटर के जरिए उड़...
फेसबुक, इंस्टा और ट्विटर के जरिए उड़ रहीं अफवाहें

डिजिटल डेस्क, अमरावती । स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल से सोशल मीडिया की गतिविधि भी उतनी ही रफ्तार से बढ़ती जा रही है। जिसके विपरीत परिणाम अलग-अलग समुदाय के बीच आपसी तनाव की स्थिति के रूप में निर्मित होते दिखाई पड़ रही है। आसपास होने वाली हलचल को आसानी से लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सुर्खियां बटोरना चाहते हैं, लेकिन ऐसी ही कुछ चुनिंदा पोस्ट आज हिंसा की मोड़ पर पहुंच गई है। फिलहाल फेसबुक, इंस्टा और ट्विटर अफवाहों का बाजार बना हुआ है। जिसे लेकर साइबर सेल के कामकाज में भी उतना ही बोझ बढ़ता जा रहा है।
बता दें कि देश भर में राजनीतिक पार्टी, संगठन, संस्था से जुडे कई लोगों का सोशल मीडिया पर काफी बोलबाला है। जहां पल-पल की अपडेट आसानी से सोशल मीडिया पर प्राप्त की जा सकती है। परंतु अमरावती जिले में भी यही स्थिति पिछले कुछ माह से बनी हुई है। ऐसे कुछ घटनाएं है जो चर्चाओं में रहे है। लेकिन शहर में शांति बने रहने हेतू सोशल मीडिया पर नियंत्रण रखना साईबर सेल के लिए एक बडी चुनौती थी। ट्विटर, फेसबुक और इंस्टा ग्राम पर अफवाहोंं का बाजार जैसे –जैसे तूल पकडता रहा वैसे ही उपद्रवियों को खोज निकालने में साईबर सेल की भी अहम भूमिका रही है। गत 8 माह में साईबर सेल के कामकाज का बोझ बढता देखा गया है। सोशल मीडिया पर होनेवाली गतिविधि पर मॉनिटेरिंग के लिए एक अधिकारी, चार कर्मचारी फिलहाल नियुक्त है।
पहले किया जाता है आह्वान
गौरतलब है कि, किसी भी तरह की घटना तथा चिंताजनक मामला सामने आता है तो अफवाहों की रफ्तार रोकने के लिए साइबर सेल पुलिस सोशल मीडिया तथा मीडिया के जरिए लोगों से आह्वान किया जाता है। इसके बावजूद अगर कोई आपत्तिजनक पोस्ट करता है तो, संबंधित थानेदार को तुरंत इसकी सूचना दी जाती है। ताकि जल्द से जल्द संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई हो।
Created On :   26 Aug 2022 2:51 PM IST