महाराष्ट्र के 498 ग्रामीण, उपजिला, महिला और जिला अस्पताल होंगे सीसीटीवी से लैस

rural women and sub district hospitals will be equipped with cctv
महाराष्ट्र के 498 ग्रामीण, उपजिला, महिला और जिला अस्पताल होंगे सीसीटीवी से लैस
महाराष्ट्र के 498 ग्रामीण, उपजिला, महिला और जिला अस्पताल होंगे सीसीटीवी से लैस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग के तहत आने वाले ग्रामीण अस्पताल, उपजिला अस्पताल, सामान्य अस्पताल, महिला अस्पताल और जिला अस्पताल अब सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे। प्रदेश के कुल 498 अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 4 करोड़ 2 लाख रुपए खर्च होंगे। सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में सीसीटीवी लगाने के लिए प्रशासकीय मंजूरी प्रदान की है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने शासनादेश जारी किया है। इसके अनुसार 266 सीसीटीवी सिस्टिम खरीदने के लिए 2 करोड़ 66 लाख रुपए और 1360 सीसीटीवी कैमरे खरीदने के लिए 1 करोड़ 33 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

शासनादेश के मुताबिक ग्रामीण अस्पतालों में 6, उपजिला व महिला अस्पताल में 20, परभणी के उपजिला अस्पताल (हड्डी के अस्पताल) में 12,100 से 200 बेड के अस्पताल में 30, 201 से 400 बेड वाले अस्पताल में 40 और 400 से अधिक बेड वाले अस्पताल में 50 सीसीटीवी की जरूरत पड़ेगी। अस्पतालों के प्रवेश और निकासी, गलियारा, ओपीडी, बाल मरीज कक्ष, ऑपरेशन कक्ष परिसर, कर्मचारी रूम परिसर समेत महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नागपुर के डागा महिला अस्पताल में 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जबकि बुलडाणा के जिला अस्पताल में 64, परभणी के जिला अस्पताल में 39, अकोला के महिला अस्ताल में 8, पुणे के जिला अस्पताल में 19, उस्मानाबाद के जिला अस्पताल में 19, वर्धा के जिला अस्पताल में 6, सातारा के जिला अस्पताल में 22, रत्नागिरी के जिला अस्पताल में 10, हिंगोली के जिला अस्पताल में 12, नंदूरबार के जिला अस्पताल में 14, जालना के जिला अस्पताल में 22, औरंगाबाद के जिला अस्पताल में 24, धुलिया के जिला अस्पताल में 14, ठाणे के सिविल अस्पताल में 13, रायगड के सिविल अस्पताल में 21 समेत अन्य ग्रामीण अस्पताल, उपजिला अस्पताल, सामान्य अस्पताल और महिला अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

Created On :   5 May 2019 1:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story